फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Election of executive and deputy chairman of municipal corporation on 5th

Gorakhpur News: नगर निगम की कार्यकारिणी व उपसभापति का चुनाव 5 को

Mon, 03 Jul 2023 03:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 03:13 AM IST
विज्ञापन
Election of executive and deputy chairman of municipal corporation on 5th
नगर निगम की बैठक भी मेयर की अध्यक्षता में हाेगी आयोजित
विज्ञापन

पहली बैठक शोक प्रस्ताव के साथ हो गई थी स्थगित
गोरखपुर। नगर निगम सदन की दूसरी बैठक 5 जुलाई को होगी। मेयर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में 12 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। ये सदस्य मिलकर उप सभापति का चुनाव करेंगे। उप सभापति चुने जाने के बाद बोर्ड की बैठक में आगामी प्रस्तावों को रखा जाएगा। इसमें शहर के जन्मोत्सव( स्थापना तिथि) का भी प्रस्ताव रखा जाएगा।
नगर निगम सदन की प्रथम बैठक बुधवार 21 जुलाई को हुई थी। जो परिचय एवं शोक प्रस्ताव के बाद स्थगित हो गई थी। अब मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने दूसरी बैठक 5 जुलाई को सुबह 11 बजे से बुलाई है। गोरखपुर नगर निगम की 80 सीटों में 42 पर पूर्ण बहुमत से कब्जा हासिल करने के बाद भाजपा पार्षद कार्यकारिणी की 12 सीटों पर अधिकाधिक संख्या में काबिज होना चाहते हैं। ऐसे में भाजपा के ही एक सदस्य का उपसभापति चुना जाना तय है। उपसभापति चुनाव के बाद कार्यकारिणी के सामने बजट पेश होगा एवं प्रस्ताव लाए जाएंगे। बारिश के सीजन में होने वाली इस बैठक में विपक्ष जलभराव के मसले भी उठा सकता है।
विज्ञापन


सपा व निर्दलीय दोनों सक्रिय
बोर्ड में इस बार समाजवादी पार्टी और निर्दलीय पार्षद दोनों खेमा सक्रिय है। बोर्ड में समाजवादी पार्टी कुल 17 पार्षदों में अपने दो सदस्यों को रखना चाहती है। वहीं निर्दल भी अपनी एकजुटता दिखाना चाहते हैं। हालांकि निर्दलीय पार्षद एकजुटता दिखाए तो कार्यसमिति में एक से दो सदस्य अपने भी पहुंचा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
नगर निगम ने अवैध कब्जा हटावाया
गोरखपुर। विजय चौक स्थित एक हॉस्पिटल के सामने वाली सड़क से नगर निगम की टीम ने अवैध कब्जा हटाया। बारिश में विजय चौक पर हुए जलभराव की समस्या का निदान करने पहुंचे नगर आयुक्त ने मौके पर अवैध कब्जा देखा तो नाराज हो गए। तत्काल मौके से कुछ कब्जा हटवाया जबकि पास के दूसरे कब्जों को हटाने के लिए दो दिन का समय दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed