{"_id":"603f0c517b83bd51f13001ad","slug":"election-commission-directed-district-administration-for-investigation-in-case-of-voters-name-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: यहां वोटरों के नाम काटने पर हुई धांधली, आयोग ने दिया जांच का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: यहां वोटरों के नाम काटने पर हुई धांधली, आयोग ने दिया जांच का निर्देश
Wed, 03 Mar 2021 09:40 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 03 Mar 2021 09:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बेलघाट विकास खंड के गांव बभनौली में 90 मतदाताओं के नाम काट दिए जाने की शिकायत का संज्ञान लेत हुए चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन को मामले की जांच का निर्देश दिया है। गांव के ही अजय कुमार ने इस मामले में आयोग से शिकायत की थी।
विज्ञापन
अजय कुमार का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनौली की वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-हटाने में बड़ी धांधली की गई है। कई बार बीएलओ ने आवेदन के बाद भी जानबूझकर वोटर लिस्ट में नाम शामिल नहीं किया गया। उल्टे पात्र मतदाताओं के नाम भी वोटर लिस्ट से काट दिए गए। दूसरी तरफ मतदाता सूची में बड़ी संख्या में अपात्रों के नाम शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि खजनी तहसील प्रशासन से भी उन्होंने शिकायत की थी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। नायब तहसीलदार खजनी अभिषेक मिश्र ने बताया कि जांच की जाएगी। यदि किसी पात्र का नाम छूटा होगा तो उसके नाम जोड़े जाएंगे। इसी तरह यदि कोई अपात्र होगा तो उसके नाम काटे जाएंगे।
विज्ञापन