{"_id":"6acea0de36bf3c3f3d01de6a","slug":"elderly-woman-swindled-using-dropped-currency-note-trick-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1484288-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नोट गिरने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से टप्पेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नोट गिरने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से टप्पेबाजी
Wed, 14 Oct 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
सरदारनगर/चौरी चौरा। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भोपा बाजार चौराहे पर मंगलवार दोपहर उचक्कों ने नोट गिरने का झांसा देकर एक बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बना लिया। सड़क पर गिरे नोट उठाने के लिए महिला के झुकते ही आरोपी उनके पास रखे एक हजार रुपये नकद और गले में पहनी पीली धातु की जिउतिया की माला लेकर भाग गए। शत्रुध्नपुर के कोइरी टोला निवासी प्रभावती देवी ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह भोपा बाजार चौराहे पर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान कुछ अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और सड़क पर नोट गिरने की बात कहकर उसे उठाने के लिए कहा। जैसे ही वह नोट उठाने के लिए झुकीं, आरोपियों ने उनके पास रखे एक हजार रुपये और गले में पहनी जिउतिया की माला लेकर भाग गए। ठगी का एहसास होने पर महिला बदहवास हो गईं। सीओ चौरी चौरा कुंदन सिंह ने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। संवाद
विज्ञापन