फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Elderly woman murdered for two and a half thousand rupees

Gorakhpur Murder: ढाई हजार रुपये के लिए की गई थी बुजुर्ग महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Jul 2022 10:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Jul 2022 10:39 AM IST
सार

एसओजी प्रभारी मनीष यादव की टीम ने घटना वाले दिन ही एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज हासिल कर लिया था। फिर कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय की मदद से जांच को आगे बढ़ाए। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से सूर्य प्रकाश मिश्र की पहचान हो गई थी। आरोपी ने घटना भी कबूल की है।

विज्ञापन
Elderly woman murdered for two and a half thousand rupees
मामले का खुलासा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के मोहद्दीपुर में दुर्गा मंदिर की रखवाली करने वाली कैलाशी देवी (80) की हत्या महज ढाई हजार रुपये की खातिर की गई थी। स्मैक के लिए रुपये की जरूरत पड़ने पर उनके ही एक पूर्व किरायेदार ने गला कसकर दानपात्र से रुपये चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया। पूछताछ में उसने घटना कबूल कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को दबोचा है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान बलिया के बौरिया थाना क्षेत्र के शूमनथही गांव निवासी सूर्य प्रकाश मिश्रा उर्फ सूरज के रूप में हुई है। वर्तमान में वह मोहद्दीपुर में ही रहता है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया। सूरज करीब छह साल पहले कैलाशी देवी के शाहपुर बिछिया हनुमान मंदिर मल्लाह टोला स्थित मकान में किरायदार था। तब वह शहर में ऑटो चलाता था।
विज्ञापन


इसी दौरान उसे नशे की लत लगी और ऑटो चलाना छोड़कर वर्ष 2019 से खलासी का काम करने लगा। रेलवे बस स्टेशन पर सवारियां बैठाने लगा था, जो रुपये मिलते थे, उससे नशा करता था। रुपये जब कम पड़ने लगे तो उसने नशे के लिए आठ जुलाई की रात में मोहद्दीपुर स्थित मंदिर में चोरी की साजिश रची। उसे पता था कि मंदिर के पास छप्पर डालकर रहने वाली कैलाशी के पास मंदिर की चाबी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रात में वह महिला के पास गया, वह गले में बटुआ पहनकर सोई थीं। सूर्य प्रकाश ने बटुआ से चाबी निकालने की कोशिश की तो कैलाशी जग गई और शोर मचाने पर उसने बटुआ की रस्सी से उनका गला कस दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद उसने बटुआ में रखे 300 रुपये भी निकाल लिए। फिर मंदिर का दरवाजा खोलकर दानपात्र में रखे दो से ढाई हजार रुपये निकालकर फरार हो गया तथा मोहद्दीपुर में ही शिव मंदिर पर जाकर सो गया।

एसओजी की मदद से सीसीटीवी कैमरे से खुला राज

एसओजी प्रभारी मनीष यादव की टीम ने घटना वाले दिन ही एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज हासिल कर लिया था। फिर कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय की मदद से जांच को आगे बढ़ाए। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से सूर्य प्रकाश मिश्र की पहचान हो गई थी। आरोपी ने घटना भी कबूल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed