फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Elderly woman beheaded after accusing her of stealing slippers

Gorakhpur News: चप्पल चोरी का आरोप लगाकर महिला का सिर फोड़ा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Fri, 03 Nov 2023 01:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 03 Nov 2023 01:17 PM IST
सार

गुरुवार को अजय निषाद साइकिल से मजदूरी करने गोरखपुर जा रहा था कि गांव के बाहर गांव के ही धर्मेंद्र व उनके दोनों बेटे अमन, आदित्य ने अजय निषाद को रोककर कहने लगे कि चप्पल मेरा पहने हो और चोरी का आरोप लगाकर मारपीट रहे थे। मां धनावती बेटे को छुड़ाने लगी तो उनकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Elderly woman beheaded after accusing her of stealing slippers
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के जंगल अयोध्या प्रसाद टोला केवटलिया में चप्पल चुराने का आरोप लगाकर बुजुर्ग महिला से मारपीट की गई जिससे सिर फट गया और हाथ तोड़ दिया गया। परिजनों ने उन्हें मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह केवटलिया निवासी राजकुमार का बेटा अजय निषाद साइकिल से मजदूरी करने गोरखपुर जा रहा था कि गांव के बाहर गांव के ही धर्मेंद्र व उनके दोनों बेटे अमन, आदित्य ने अजय निषाद को रोककर कहने लगे कि चप्पल मेरा पहने हो और चोरी का आरोप लगाकर मारपीट रहे थे।
विज्ञापन


मां धनावती देवी मौके पर पहुंची और बेटे को छुड़ाने लगी तो पिता व दोनों पुत्रों ने धनावती (55) पर ही चोरी का आरोप लगा दिया और उनकी पिटाई कर दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी रामचन्द्र राय ने बताया कि तहरीर आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed