{"_id":"6abadad287cf5059640f5b37","slug":"elderly-man-out-to-buy-milk-crushed-to-death-as-dilapidated-wall-collapses-on-him-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1467203-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दूध लेने निकले वृद्ध पर भरभराकर गिरी जर्जर दीवार, दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दूध लेने निकले वृद्ध पर भरभराकर गिरी जर्जर दीवार, दबकर मौत
Tue, 29 Sep 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
भगवानपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र के राजाबारी गांव में सोमवार सुबह दूध लेने निकले 80 वर्षीय वृद्ध की जर्जर कच्चे मकान की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई। वृद्ध गांव के रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। मलबे में दबे वृद्ध को ग्रामीणों ने आनन-फानन बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
राजाबारी गांव निवासी पुरुषोत्तम शर्मा सोमवार सुबह करीब आठ बजे दूध लेने के लिए घर से निकले थे। बताया गया कि गांव के रास्ते में नाजीर शर्मा का पुराना और जर्जर कच्चा मकान है। पुरुषोत्तम इसी मकान के सामने से होकर गुजर रहे थे। तभी अचानक मकान की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई और वह मलबे में दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मिट्टी व मलबा हटाकर वृद्ध को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दूध लेने घर से निकले वृद्ध की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पीपीगंज पुलिस के साथ तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों व ग्रामीणों से हादसे की जानकारी ली। पुलिस और प्रशासन की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही गई लेकिन परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। परिजनों की सहमति के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। बाद में राप्ती नदी के सिसई घाट पर वृद्ध का अंतिम संस्कार किया गया। हादसे में परिवार के बुजुर्ग की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है।