फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   elderly killed in panchayat

पंचायत में दो पक्ष भिड़े, बुजुर्ग की हत्या, छह घायल

Wed, 12 Aug 2020 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
elderly killed in panchayat
पंचायत में दो पक्ष भिड़े, बुजुर्ग की हत्या, छह घायल
विज्ञापन

हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। इलाके के बरयाभीर उर्फ नकहा गांव में मंगलवार को जमीन के विवाद में हो रही पंचायत में दोनों पक्ष भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। इस दौरान बीचबचाव कर रहे बुजुर्ग कमला यादव (60) के सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। मारपीट में छह लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कमला यादव के बेटे जयगोविंद यादव की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, हत्या, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हैं।
जानकारी के मुताबिक, बरयाभीर उर्फ नकहा गांव में मंगलवार की सुबह 9.30 बजे रमाशंकर और रामशीष के बीच जमीन के विवाद को लेकर पंचायत हो रही थी। दोनों पक्ष के लोग पंचायत में मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी फिर मारपीट हो गई। पड़ोसी कमला यादव बीचबचाव करने लगे। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने कमला यादव पर भी हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने से कमला यादव की मौके पर मौत हो गई। मारपीट में बिंदु देवी (42), जयगोविंद (35), शकुंतला देवी (32), नीतू देवी (28 ), रीतु (18) और ज्ञानमती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

पुलिस ने कमला यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष जटाशंकर का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed