फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Elderly died in minor dispute with sticks in kushinagar

कुशीनगर: मामूली विवाद में चटकी लाठियां बुजुर्ग की मौत, एक हिरासत में

Fri, 24 Sep 2021 02:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 24 Sep 2021 02:42 PM IST
सार

परिजनों का आरोप है कि वहां मौजूद जयपाल पुत्र मुखलाल ने बुजुर्ग को बुरी तरह पीटा, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Elderly died in minor dispute with sticks in kushinagar
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर-प्रदेश के कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के रुदवालिया गांव में जमीन के विवाद में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एहतियातन मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण चौहान (65) पुत्र खेदू का अपने ही गांव के मुखलाल से जमीनी विवाद था, जिसको लेकर गुरुवार शाम छह बजे गांव के उत्तर स्थित भलुआ नदी पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। घटना के बाद देर शाम मुखलाल के बेटे द्वारा गांव के चौराहे पर गाली देने की सूचना मिलने पर लक्ष्मण चौहान चौराहे पर गए।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि वहां मौजूद जयपाल पुत्र मुखलाल ने बुजुर्ग को बुरी तरह पीटा, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी आनन्द गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की तहरीर केस दर्ज करते हुए मुखलाल के बेटे जयपाल को हिरासत में ले लिया है। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed