{"_id":"630adf1f15fdf214a911d897","slug":"elderly-dead-body-found-hanging-from-tree-in-gulriha-police-station-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 28 Aug 2022 08:51 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 28 Aug 2022 08:51 AM IST
सार
पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान कर चल रही है। फिलहाल, मौत की असली वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
गुलरिहा थाना क्षेत्र के नरायनपुर नंबर टोला मोहम्मदपुर निवासी हरिश्चंद्र निषाद (65) की शनिवार को पेड़ से लटका शव मिला है। हरिश्चंद्र का पैर जमीन से सटा था, इसलिए आसपास के ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान कर चल रही है। फिलहाल, मौत की असली वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हरिश्चंद्र मिस्त्री थे। दिहाड़ी व ठेके पर निर्माण कार्य करते थे। गत शुक्रवार की रात पारिवारिक विवाद हुआ था। इसके बाद ही हरिश्चंद्र घर से चले गए थे। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने हरिश्चंद्र को पेड़ की एक डाल से बंधे अंगौछे के सहारे लटकते देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक, जिस पेड़ से हरिश्चंद्र का शव लटका था, उसकी ऊंचाई बहुत ज्यादा नहीं है। घटना स्थल पर स्टूल या फिर कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली है, जिससे लगे कि उसपर चढ़कर फांसी लगाई गई। जिस डाल से अंगौछा बंधा था, उसके आसपास ज्यादा जगह नहीं है। अगर कहा जाए कि पेड़ पर चढ़कर अंगौछा बांधा गया, फिर उसी के सहारे लटकर जान दे दी गई तो भी सवाल खड़े होते हैं। आखिर कम दूरी की दो डालियों के बीच से हरिश्चंद्र नीचे तक कैसे आ गए? बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असली वजह सामने आएगी।
विज्ञापन