{"_id":"62e0dfa4b68cc15b03590335","slug":"elderly-couple-absconding-by-taking-11-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: झांसा देकर बुजुर्ग दंपती का 11 हजार रुपये लेकर फरार, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: झांसा देकर बुजुर्ग दंपती का 11 हजार रुपये लेकर फरार, केस दर्ज
Wed, 27 Jul 2022 12:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:18 PM IST
सार
बैंक से बाहर आने पर एक व्यक्ति मिला और खुद को उनके बहू का चाचा होने का दावा किया। इसके बाद बुजुर्ग दंपती के साथ ऑटो में बैठ कर थाना चौराहा पर पहुंचा। फिर दंपती के साथ सहजनवां सीएचसी में गया और डॉक्टर को दिखाया। इसी दौरान वह अतवारी को कुछ लाने के लिए भेज कर रुपये लेकर गायब हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के सहजनवां सीएचसी के पास से मंगलवार को बुजुर्ग दंपती को झांसा देकर जालसाज 11 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। रुपये झोला में रखे थे। तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के भीमापार निवासी मिश्री लाल अपनी पत्नी अतवारी के साथ सहजनवां कस्बे में आए थे। पत्नी को डॉक्टर को दिखाना। पहले वे गाहासाड़ स्थित बैंक में पहुंचे और खाते से 12 हजार रुपये निकालने के बाद एक हजार जेब में रख लिए और 11 हजार झोला में।
विज्ञापन
बैंक से बाहर आने पर एक व्यक्ति मिला और खुद को उनके बहू का चाचा होने का दावा किया। इसके बाद बुजुर्ग दंपती के साथ ऑटो में बैठ कर थाना चौराहा पर पहुंचा। फिर दंपती के साथ सहजनवां सीएचसी में गया और डॉक्टर को दिखाया। मिश्री लाल कुछ दूरी पर बैठे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान वह अतवारी को कुछ लाने के लिए भेज कर रुपये लेकर गायब हो गया। वापस आने पर महिला ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक अंजुल कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि मामले में केस दर्ज किया गया है।