फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   elder daughter of French family is ill at Maharajganj

फ्रांसीसी परिवार की बड़ी बेटी की तबीयत खराब, इलाज के लिए गोरखपुर रवाना

Mon, 17 Aug 2020 08:25 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Aug 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
elder daughter of French family is ill at Maharajganj
ओफैली। - फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज जिले की पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ उर्फ सिंहोरवा में शिव मंदिर परिसर में रहने वाले फ्रांसीसी परिवार के एक सदस्य की तबीयत खराब होने पर उसे गोरखपुर ले जाया गया है। बीते 22 मार्च से शिव मंदिर परिसर में फ्रांसीसी परिवार निवास कर रहा है।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के वजह से भारत नेपाल सीमा सील है। जिससे यह सभी यही रूके हुए हैं। फ्रांस के रहने वाले पैलेस पैट्रिक जोसेफ, पत्नी बर्जिनी, बेटी पैलेस ओफैली मार्गेट, बेटी लोला जेनिफर, बेटा पैलेरस टाम पांच माह से शिव मंदिर परिसर में रह रहे हैं।
विज्ञापन


वीजा समाप्त होने पर तिथि बढ़वाने के लिए 27 जुलाई  को लक्ष्मीपुर से दिल्ली रवाना हुए थे। पुनः 7 अगस्त को दिल्ली से आगरा आदि सहित पर्यटक स्थलों का भ्रमण करते हुए कोल्हुआ उर्फ सिंहोरवा में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 अगस्त को फ्रांसीसी परिवार की बड़ी बेटी पैलेरस ओफैली मार्गेट की तबियत थोड़ी खराब हुई, जिसे गोरखपुर में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


थाना पुरंदरपुर शाह मोहम्मद ने बताया कि फ्रांसीसी परिवार की बड़ी बेटी ओफैली की तबियत खराब होने की सूचना मिली है। उसे गोरखपुर इलाज के लिए ले जाया गया है। यह सूचना दी गई है कि तबियत ठीक होने पर पुनः लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed