फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eighth student misdeed on the strength of pistol

हैवानियत: तमंचे के बल पर आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म, जबरदस्ती मांग में भर दिया सिंदूर

Sun, 02 Apr 2023 09:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 02 Apr 2023 09:41 AM IST
सार

छात्रा को घर पर अकेला देख युवक तमंचे के साथ पहुंचा और धमकी देकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। उसके साथ दुष्कर्म किया और मांग में सिंदूर भी डाल दिया।

विज्ञापन
Eighth student misdeed on the strength of pistol
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने तमंचे के बल पर घर में घुसकर कक्षा आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म किया। जबरदस्ती उसके मांग में सिंदूर भी भर दिया। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक विजय गुप्ता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कक्षा आठवीं की छात्रा को गांव का ही विजय काफी दिनों से परेशान कर रहा था। इसकी वजह से वह निजी स्कूल में जाना छोड़ दी। छात्रा के पिता ने बताया कि बुधवार को दोपहर लगभग 11 बजे पत्नी और मैं खेत में काम से गए थे। घर पर बेटी अकेली थी।
विज्ञापन


बेटी को अकेला देख युवक तमंचे के साथ पहुंचा और धमकी देकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। उसके साथ दुष्कर्म किया और मांग में सिंदूर भी डाल दिया। घर पहुंचने पर बेटी ने घटना की जानकारी दी। विरोध दर्ज करने पर विजय व अन्य लोगों ने घर पर चढ़कर मुझे, बेटी और घर पर आए रिश्तेदारों को मारा-पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़िता आरोपी युवक पर छेड़खानी करने और विरोध करने पर मांग में सिंदूर भरने का आरोप लगा रही है। गुलरिहा थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी युवक विजय गुप्ता के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed