यात्रीगण ध्यान दें: नवरात्र मेला पर रेलवे का तोहफा, मैहर स्टेशन पर दो मिनट रुकेंगी आठ ट्रेनें
रेल प्रशासन ने एक से 16 अप्रैल तक मैहर स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों का दो मिनट का अस्थायी स्टॉपेज शुरू किया है।
विस्तार
नवरात्र मेला पर होने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने एक से 16 अप्रैल तक मैहर स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों का दो मिनट का अस्थायी स्टॉपेज शुरू किया है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी है।
डाउन गाड़ियां-
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से एक से 15 अप्रैल तक चलने वाली 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 03.25 बजे पहुंचकर 03.30 बजे छूटेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दो से 14 अप्रैल, 2022 तक चलने वाली 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 03.25 बजे पहुंचकर 03.30 बजे छूटेगी।
- चेन्नई से दो से 11 अप्रैल तक चलने वाली 12669 चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 21.10 बजे पहुंचकर 21.15 बजे छूटेगी। सूरत से एक से 15 अप्रैल तक चलने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 02.35 बजे पहुंचकर 02.40 बजे छूटेगी।
अप गाड़ियां-
- गोरखपुर से तीन से 15 अप्रैल तक चलने वाली 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 20.55 बजे पहुंचकर 21.00 बजे छूटेगी।
- छपरा से दो से 16 अप्रैल तक चलने वाली 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 20.55 बजे पहुंचकर 21.00 बजे छूटेगी। छपरा से चार से 13 अप्रैल तक चलने वाली 12670 छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 07.35 बजे पहुंचकर 07.40 बजे छूटेगी।
- छपरा से दो से 16 अप्रैल तक चलने वाली 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 22.45 बजे पहुंचकर 22.50 बजे छूटेगी।