फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eight thousand people applied for Gun license due to threatened life in Gorakhpur

यूपी: यहां जरूरत नहीं लोग शौक के लिए रखना चाहते हैं असलहा, जान को खतरा बताकर किया था आवेदन

Sat, 20 Feb 2021 01:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 Feb 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
Eight thousand people applied for Gun license due to threatened life in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गोरखपुर जिले में शस्त्र लाइसेंस के लिए किए गए आवेदन में बताई गई वजह गवाही दे रही है कि अधिकतर के लिए असलहा उनकी जरूरत नहीं, बल्कि शौक है। आवेदन करने वाले 8000 लोगों में से अधिकतर ने यही वजह बताई थी कि उनकी जान को खतरा है। इनमें से ज्यादातर आवेदन वर्ष 2018 के हैं। महीनों बाद भी शस्त्र लाइसेंस नहीं बने, लेकिन इनमें से किसी ने ऐसी कोई घटना पुलिस को नहीं बताई है, जिससे यह लगे कि वाकई उनकी जान को खतरा है।     

विज्ञापन


लाइसेंस के लिए तरह-तरह के बहाने
जानकारी के मुताबिक, डीएम कार्यालय से शस्त्र लाइसेंस के लिए फार्म मिलता है। उसका एक सत्यापन पुलिस, एलआईयू से भी होता है। अंत में वह फाइल एसएसपी के पास आती है। पुलिस में फाइल न रुकने पाए, इसके लिए लोग हर जुगत लगाते हैं। जिले के एसएसपी रहे सुनील कुमार गुप्ता ने एक बार यह कह दिया कि किसी को शस्त्र लाइसेंस की जरूरत हो तो बताए। उनका यह कहना था कि आवेदनों की भरमार हो गई।
विज्ञापन


सभी ने अपनी फाइल में खुद को जान को खतरे की वजह बताई। किसी ने कहा कि वह व्यापारी हैं। रात में आते-जाते हैं। इसलिए खतरा है तो किसी ने यहां तक कह दिया कि बेटी बड़ी हो गई है। अब जबकि, एक भी लाइसेंस नहीं बना, तो इनमें से एक भी ऐसा नहीं आया, जिसने यह कहा हो कि उसके साथ कोई अप्रिय घटना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस एक

तारामंडल के सुमंत कुमार व्यापारी हैं। वर्ष 2018 में आवेदन के दौरान उन्होंने बताया कि घर आते-जाते अक्सर कुछ लोग उनके पीछे लग जाते हैं। इसलिए उनकी जान को खतरा है। पुलिस ने सुरक्षा दिलाने की बात कही और चेकिंग भी कराई गई, मगर ऐसा कुछ नहीं मिला।
 
केस दो
गोला के शिवकुमार ने आवेदन में कहा था कि घर में बेटी है। कभी भी कुछ हो सकता है। उन्हें अक्सर जान का खतरा महसूस होता है। खतरा कैसे और किस तरह का है, यह वह नहीं बता पाए थे। इस वजह से उनकी फाइल तो पुलिस विभाग से ही निरस्त कर दी गई थी।
 
वरासत के लाइसेंस अब भी बन रहे
बुजुर्ग पिता अपने बेटे या फिर परिवार के अन्य सदस्य के नाम अपना असलहा लाइसेंस स्थानांतरित करना चाहते हैं, तो करा सकते हैं। वरासत की प्रक्रिया अब भी जारी है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की फाइलों को तुरंत ही आगे भी बढ़ा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed