महराजगंज में मिले आठ कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव मरीज हुए 39
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक कोरोना के 5692 केस सामने आ चुके हैं। इसमें 39 केस सक्रिय है। अब तक 5564 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से मरने वालो की संख्या में अब तक 89 है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि अब तक 243359 सैंपल की जांच हो चुकी है। इन दिनो 38 लोग होम आइशोलेसन में हैं।
उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप में घर से बाहर न जाए। सभी व्यक्ति दो गज की दूरी के साथ मास्क जरूर लगाए। विभाग की ओर से गठित टीम अधिक से अधिक लोगों की जांच करने में जुटी है।
बाइक पलटी,तीन घायल
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के इनायतनगर चौराहे के पास अनियंत्रित होकर एक बाइक पलट गई। जिस पर सवार तीन युवक घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। बाइक चालक हेलमेट पहना था।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र बृजमनगंज के फरेंदा रोड पर इनायतनगर चौराहे के पास रविवार की रात अनियंत्रित होकर एक बाइक पलट गई। बाइक पर सवार दिवाकर (22) निवासी महुलानी , अमित (20) निवासी मुडिला एवं राजेश (24) निवासी कोल्हुई घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया।
सभी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है तीनो युवक एक शादी समारोह में शामिल होने रखुवाखोर महावन खोर जा रहे थे। थानाध्यक्ष सजंय दूवे का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। सूचना मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।