{"_id":"5f09395a6a176d25c6176e4d","slug":"eight-new-corona-positive-got-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में सीएमओ दफ्तर के चालक समेत आठ और मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 89","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में सीएमओ दफ्तर के चालक समेत आठ और मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 89
Sat, 11 Jul 2020 09:30 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Jul 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सीएमओ के चालक समेत आठ और व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। इनमें सीएमओ कार्यालय का एक और कर्मचारी तथा कसया में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर दंपती और उनके दो बच्चों की सैंपल रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इन्हें लेकर जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 212 हो गई है। इनमें से 89 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि अब तक जिले में 8212 संदिग्ध लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। इनमें 7558 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 442 लोगों की सैंपल रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को 194 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 186 की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि आठ कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। इनमें एक व्यक्ति सीएमओ कार्यालय का चालक और दूसरा भी कार्यालय का एक कर्मचारी है। सीएमओ कार्यालय से ही अब तक पांच लोग संक्रमित मिल चुके हैं। जिले में अब तक पांच संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
66 कंटेनमेंट एरिया हैं, जबकि एक्टिव केस 89 हो गए हैं। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को आठ संक्रमित मरीजों की सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई। संबंधित संक्रमित मरीजों के गांवों को सील करा दिया गया है। संक्रमण रोकने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीएमओ कार्यालय को भी बंद करा दिया गया है और वहां सैनटाइजेशन कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि संक्रमण न फैलने पाए।