{"_id":"5ee785418ebc3e432a62b186","slug":"eight-new-corona-positive-got-in-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में आठ और की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 149","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में आठ और की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 149
Mon, 15 Jun 2020 07:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 15 Jun 2020 07:57 PM IST
सार
- दिल्ली, मुंबई से आए हैं, शहर के भुजौली कॉलोनी में पिता-पुत्री और गहिला में भाई-बहन संक्रमित
- सभी को कोविड-19 अस्पताल में किया गया भर्ती, संपर्क में रहने वालों की होगी जांच
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली, मुंबई से आने वाले आठ और लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। सभी संक्रमित घर पर मिले हैं। इनके संपर्क में रहने वाले लोगों का भी पता किया जा रहा है। सभी को सेंट्रल एकेडमी कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिले में संक्रमितों की संख्या 149 पहुंच गई है। अभी तक 98 संक्रमितों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
मझगांवा के हरैया गांव निवासी (77) की तबीयत खराब थी। 10 जून को गोरखपुर के नंदानगर निवासी इनके दामाद आए और देवरिया में एक निजी चिकित्सक के यहां दिखाए। डॉक्टर ने गोरखपुर दिखाने की सलाह दी। मेडिकल कॉलेज रोड पर सिटी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। इलाज से पूर्व कोविड-19 की जांच कराई गई। इसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
दामाद के घर से स्वास्थ्य टीम इन्हें मेडिकल कॉलेज में ले गई। बेटी और दामाद को होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए हैं। रुद्रपुर के पलिया गांव निवासी 24 वर्षीय युवक दिल्ली से नौ जून को बस से गोरखपुर आए। गोरखपुर से बस से रुद्रपुर पहुंचे। इनके साथ दो और लोग आए हैं। शहर के खरजरवा निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति नौ जून को मुंबई से ट्रेन से गोरखपुर आए।
विज्ञापन
बाहरियों ने बढ़ाई चिंता
गोरखपुर से बस देवरिया पहुंचे। एक दिन घर पर रहे और 10 जून को इनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया। सैंपलिंग के बाद वह घर चले गए। शहर के भुजौली कालोनी के 40 वर्षीय अधेड़ अपनी बेटी के साथ मुंबई से नौ जून को ट्रेन से गोरखपुर आए। गोरखपुर से बस से देवरिया पहुंचे।
अस्पताल में जांच कराने के बजाए दोनों घर चले गए। 10 जून को दोनों लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। सैंपलिंग के बाद दोनों लोग अपने घर के एक अलग कमरे में रहते थे। पिता और बेटी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके परिवार में 12 लोग हैं, जो संक्रमितों के संपर्क में रहे हैं।
इनकी भी सैंपलिंग कराने की तैयारी चल रही है। बैतालपुर के बौड़ी तिवारी गांव निवासी 20 वर्षीय युवक 31 मई गोरखपुर ट्रेन से आया। वहां से बैतालपुर बस से और यहां से टेंपो रिजर्व कर घर गया। घर के पास खेत में प्लास्टिक से बनाई गई झोपड़ी में क्वारंटीन था।
मदनपुर के कोटवा मोहल्ला चौक बाजार निवासी 32 वर्षीय युवक मुंबई से नौ जून को ट्रेन से गोरखपुर तक आया। गोरखपुर से टेंपो से रुद्रपुर पहुंचा। घर पर रहता था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके परिवार के छह लोग हैं जो संपर्क में रहे हैं। इनकी सैंपलिंग कराई जाएगी।
गौरीबाजार के गहिला गांव निवासी 18 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पांच दिन पूर्व इसकी बहन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। संक्रमित बेटी, बेटा साथ में इसकी मां भी मुंबई से घर आई हैं। शहर के भुजौली कालोनी और खरजरवा के अलावा अन्य संक्रमितों के गांवों को सील कर दिया गया है।
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। इनके संपर्क में रहने वाले परिवार के अलावा मोहल्ले के लोगों का पता किया जा रहा है।