फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eight matches were played second day of junior boys handball competition

Gorakhpur: जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए आठ मैच, गोरखपुर ने बरेली मंडल पर दर्ज की जीत

Sun, 12 Mar 2023 08:36 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 12 Mar 2023 08:36 AM IST
सार

मेरठ व गोरखपुर मंडल के बीच खेले गए मैच में दोनों टीमें निर्धारित समय में 13-13 गोल की बराबरी पर रहीं, जिससे मैच टाई हो गया। देवीपाटन की तरफ से निशांत और गोरखपुर की तरफ से मानवेंद्र ने अपनी टीम के लिए चार-चार गोल किए।

विज्ञापन
Eight matches were played second day of junior boys handball competition
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेशीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रीजनल स्टेडियम में आठ मैच खेल गए। जिसमें गोरखपुर ने बरेली मंडल को 19-06 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। गोरखपुर की तरफ से मानवेंद्र ने छह और बरेली की तरफ से मो. मोहिद ने अपनी टीम के लिए तीन गोल किया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में अन्य मैचों में देवीपाटन मंडल को 12-03 से हराया। वाराणसी की तरफ से रितिक ने तीन तथा देवीपाटन मंडल की तरफ से शौर्य ने एक गोल किए। अयोध्या ने रोमांचक मुकाबले में बस्ती मंडल को 21-14 से, आजमगढ़ ने प्रयागराज मंडल को 17-08 से, आजमगढ़ ने देवीपाटन मंडल को 15-02, बस्ती मंडल ने अमेठी छात्रावास को रोमांचक मुकाबले में 15-14 और प्रयागराज ने देवीपाटन मंडल को 17-0 से हराकर प्रतियोगिता में आगे की राह बनाई।

विज्ञापन

 


मेरठ व गोरखपुर मंडल के बीच खेले गए मैच में दोनों टीमें निर्धारित समय में 13-13 गोल की बराबरी पर रहीं, जिससे मैच टाई हो गया। देवीपाटन की तरफ से निशांत और गोरखपुर की तरफ से मानवेंद्र ने अपनी टीम के लिए चार-चार गोल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दूसरे दिन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुख्य अतिथि भाजपा नेता मनीष सिंह ने मैच का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed