{"_id":"5e4e914f8ebc3ecce0127be2","slug":"eight-legendary-teams-of-country-will-be-exciting-cricket-match-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की आठ दिग्गज टीमों में होंगे रोमांचक मुकाबले, इस मशहूर क्रिकेटर के हाथों खिलाड़ी होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की आठ दिग्गज टीमों में होंगे रोमांचक मुकाबले, इस मशहूर क्रिकेटर के हाथों खिलाड़ी होंगे सम्मानित
Fri, 21 Feb 2020 01:24 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से आयोजित ‘ऑल इंडिया प्राइजमनी लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी 20-20 क्रिकेट’ प्रतियोगिता का आगाज 23 फरवरी को होगा। प्रतियोगिता में देश की प्रतिष्ठित आठ दिग्गज टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। विजेता टीम को तीन लाख, उपविजेता को दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला के हाथों सुबह 10 बजे रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान और पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष सुधांशु शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
यह जानकारी बृहस्पतिवार को न्यू उदय हॉस्पिटल में आयोजित प्रेसवार्ता में लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के संरक्षक डॉ. हर्ष कुमार सिन्हा, अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव और सचिव डॉ. त्रिलोक रंजन ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को और रोमांचक बनाने के लिए इस बार इसके प्रारूप को 20-20 में बदल दिया गया है। सात दिवसीय प्रतियोगिता में आकर्षण का केंद्र आईपीएल और रणजी खिलाड़ी करनवीर सिंह, अंकित चौधरी, जसकरन सिंह, रवि तेजा, रजनीश गुरबानी, हरप्रीत सिंह होंगे। प्रतियोगिता का समापन पहली मार्च को होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुरस्कार राशि को बढ़ाया गया है। वहीं योगेश्वर सिंह की स्मृति में प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच को 2500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल आठ टीमों को दो पुल में विभाजित किया गया है। प्रत्येक पुल से दो-दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। इस दौरान डॉ. अंबुज श्रीवास्तव, डॉ. मुदित गुप्ता, सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. इब्राहिम, संतोष त्रिपाठी, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।
क्रिकेटर चेतन शर्मा करेंगे पुरस्कार वितरण
समापन समारोह के मुख्य अतिथि मशहूर क्रिकेटर चेतन शर्मा होंगे। उन्होंने आयोजकों को समारोह में शामिल होने की सहमति प्रदान कर दी है। वे विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करेंगे।
ये टीमें होंगी शामिल
सीएजी दिल्ली, डीएएससीबी, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन, क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड, नागपुर विदर्भ, पूर्वोत्तर रेलवे, एलसीयूपी और लक्ष्य एकेडमी गोरखपुर।