{"_id":"62f612ee303007264b064db4","slug":"eight-lakh-stolen-by-breaking-the-lock-of-english-liquor-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़कर आठ लाख की चोरी, शराब उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़कर आठ लाख की चोरी, शराब उठा ले गए चोर
Fri, 12 Aug 2022 02:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Aug 2022 02:14 PM IST
सार
सुबह दुकान के पास रहने वाले लोगों ने मुनीम को फोन कर बताया कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। मुनीम ने इसकी सूचना श्याम मिलन यादव को दी। दोनों लोग दुकान पर पहुंचे तो देखे कि ताला टूटा था और अंदर से नकदी व शराब की बोतलें गायब हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके के नई बाजार में बुधवार रात अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़कर नकदी सहित आठ लाख रुपये की शराब चुरा ली गई। बृहस्पतिवार सुबह सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा के चकदेइया निवासी श्याम मिलन यादव ने तहरीर देकर बताया कि उनके घर की संपाती देवी के नाम से अंग्रेजी शराब की दुकान है। रोज की तरह ही मुनीम बुधवार रात दुकान बंद कर घर चला गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह दुकान के पास रहने वाले लोगों ने मुनीम को फोन कर बताया कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। मुनीम ने इसकी सूचना श्याम मिलन यादव को दी। दोनों लोग दुकान पर पहुंचे तो देखे कि ताला टूटा था और अंदर से नकदी व शराब की बोतलें गायब हैं।
विज्ञापन
मुनीम रामप्रसाद के मुताबिक, दुकान के काउंटर में 74 हजार 300 रुपये थे। इसके अलावा 7 लाख 60 हजार रुपये कीमत की शराब की बोतलें चोरी हुई हैं। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।