फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eight lakh people will get corona vaccine in a month at Gorakhpur

यूपी: यहां एक महीने में आठ लाख लोगों को लगेगा कोरोना का टीका, जानिए क्या है विभाग का मास्टर प्लान

Wed, 24 Feb 2021 03:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Feb 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
Eight lakh people will get corona vaccine in a month at Gorakhpur
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में कोविड टीकाकरण के तीसरे चरण में एक माह में आठ लाख लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए शहर के सभी अस्पतालों से उनकी क्षमता की रिपोर्ट मांगी जा रही है। उनसे पूछा जा रहा है कि एक दिन में कितने लोगों का टीकाकरण करा सकते हैं। विभाग का लक्ष्य है कि एक दिन में कम से कम 40 से 45 हजार लोगों को टीका लगाया जाए, जिससे कि आठ लाख लोगों को विभिन्न चरणों में एक माह के भीतर वैक्सीन लगाई जा सके।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक टीकाकरण के तीसरे चरण में 50 साल से अधिक उम्र और गंभीर रूप से बीमार लोगों को टीका लगना है। मतदाता पहचान पत्र के आधार पर ऐसे लोगों की संख्या जिले में करीब आठ लाख है। शासन की ओर से इन लोगों को एक माह के अंदर टीका लगना है। मार्च माह से इसकी शुरुआत भी होनी है। इसे लेकर विभाग ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं।
विज्ञापन


कम समय में टीकाकरण कराना है। इसलिए विभाग ने आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) और नर्सिंग होम एसोसिएशन से मदद मांगी है। छोटे से लेकर बड़े अस्पतालों और नर्सिंगहोमों से यह जानकारी मांगी है कि एक दिन में कितने लोगों का टीकाकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें निजी स्वास्थ्यकर्मियों का भी सहयोग लिया जाएगा। क्योंकि विभाग के पास टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त संख्या नहीं है। यही वजह है कि विभाग पूर्व में निजी स्वास्थ्य कर्मियों की ट्रेनिंग करा चुका है।

बनाए जाएंगे 400 बूथ

तीसरे चरण के लिए 400 बूथ बनाए जाएंगे। इसमें सरकारी से लेकर निजी अस्पताल और नर्सिंग होम शामिल किए गए हैं। लक्ष्य है कि एक बूथ पर कम से कम 125 लोगों को वैक्सीन लगाई जाए, जिससे एक दिन में कम से कम 40 से 45 हजार लोग वैक्सीन लगवा सके।
 
एक बूथ में चाहिए होंगे तीन कमरे
विभाग ने निर्देश दिया है कि जो भी नर्सिंग होम और अस्पताल बूथ अपने यहां बनवाएंगे। वहां पर कम से कम तीन कमरे जरूर होने चाहिए। एक कमरे में स्वास्थ्यकर्मी लोगों की पहचान करेंगे। जबकि दूसरे कमरे में टीकाकरण और तीसरे कमरे में टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक आराम करने की व्यवस्था होनी चाहिए।
 
अध्यक्ष आईएमए डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों से जानकारी मांगी गई है कि उनके वहां एक दिन में कितने लोगों का टीकाकरण हो सकता है। आईएमए की ओर से इसकी जानकारी दी जा रही है। कोविड टीकाकरण में विभाग का पूरा सहयोग आईएमए करेगा।
 
नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. खालिद अब्बासी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंगहोम संचालकों से जानकारी मांगी है कि कितने लोगों का टीकाकरण एक दिन में करवा सकते हैं। इसकी सूचना संचालकों ने देनी शुरू कर दी है। विभाग का पूरा सहयोग किया जाएगा।
 
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि तीसरे चरण की तैयारिया शुरू कर दी गईं हैं। संख्या अधिक होने की वजह से आईएमए और नर्सिंग होम एसोसिएशन की भी मदद ली जाएगी। जिससे की समय से टीकाकरण पूरा हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed