फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eight infected including a doctor found in Gorakhpur

Corona: गोरखपुर में एक डॉक्टर समेत मिले आठ संक्रमित, 17 लोगों ने दी कोरोना को मात

Thu, 04 Aug 2022 11:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Aug 2022 11:35 AM IST
सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,811 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,800 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब तक 866 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Eight infected including a doctor found in Gorakhpur
कोरोना जांच - फोटो : एएनआई

विस्तार

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण की जांच में बुधवार को जिले में आठ लोग संकमित मिले हैं। इसमें एक स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर और एक स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। 17 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 135 हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज की एक डॉक्टर और बीआरडी मेडिकल कॉलेज का एक कर्मचारी शामिल हैं। इनके अलावा गोलघर का 16 वर्षीय किशोर, रामजानकी नगर की 32 वर्षीय महिला भी संक्रमित मिली है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,811 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,800 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब तक 866 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह हजार से अधिक लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका  
कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को 81 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर छह हजार से अधिक लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इसमें तीन हजार से अधिक लोगों को बूस्टर डोज लगाया गया।
 
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नंदलाल कुशवाहा ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed