फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eight districts including Gorakhpur will get sugarcane seeds of Severhi Research Institute

गोरखपुर-बस्ती मंडल: गोरखपुर समेत आठ जिलों को मिलेगा सेवरही शोध संस्थान का गन्ना बीज, उत्पाद में होगी वृद्धि

Tue, 28 Sep 2021 01:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 28 Sep 2021 01:09 PM IST
सार

6137 क्विंटल ब्रीडर गन्ना बीज के आवंटन को मंजूरी मिली है। नई प्रजाति के बीज की बुआई से उत्पादन व परता में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
Eight districts including Gorakhpur will get sugarcane seeds of Severhi Research Institute
गन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गन्ना किसानों को उन्नतिशील प्रजाति का बीज उपलब्ध कराने के लिए शासन ने सेवरही गन्ना शोध संस्थान को 6137 क्विंटल ब्रीडर बीज का आवंटन किया है। यह बीज गोरखपुर-बस्ती मंडल के सभी जिलों के अलावा मऊ और बलिया जिले के किसानों को मिलेगा।

विज्ञापन


सहायक निदेशक ओमप्रकाश ने बताया कि शरदकालीन गन्ना बुआई के लिए बीज गन्ना आयुक्त कार्यालय लखनऊ ने आवंटित किया है। इनके अनुसार देवरिया जिले को 495 क्विंटल, कुशीनगर को 1893 क्विंटल, मऊ को 390 क्विंटल, गोरखपुर को 1213 क्विंटल, बस्ती को 1298 क्विंटल, महराजगंज को 588 क्विंटल, सिद्धार्थनगर को 160 क्विंटल, बलिया को 150 क्विंटल बीज का आवंटन किया गया है। बाबू गेंदा सिंह गन्ना प्रजनन एवं शोध संस्थान सेवरही से आवंटित इन बीजों से गन्ना उपज व परता में वृद्धि होगी।
विज्ञापन


ये हैं उन्नतिशील प्रजातियां
शोध संस्थान से गन्ने की छह शीघ्र पकने वाली प्रजातियों का वितरण किया जाएगा। इनमें कोशा 8272, 13231, यूपी 05125, को 118, 98014 व 04184 शामिल हैं। इन प्रजाति के बीजों के लिए 350 रुपये प्रति क्विंटल की दर निर्धारित है। मध्य देर से पकने वाली चार प्रजातियों कोसे 8452, 11453, 13452 तथा कोसे 9232 का आवंटन हुआ है। इनका मूल्य 340 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबू गेंदा सिंह गन्ना प्रजनन एवं शोध संस्थान सेवरही के प्रभारी अधिकारी वीपी सिंह ने कहा कि आवंटन के आधार पर गन्ना विकास विभाग के माध्यम से गन्ना बीज की आपूर्ति की जाएगी। किसान खेती की उपज बढ़ाने के लिए नई प्रजाति के बीज का उपयोग करें। इन प्रजातियों से चीनी का परता भी बढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed