{"_id":"60c872e58ebc3e2d6c64447f","slug":"eight-died-after-drinking-spurious-liquor-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: जहरीली शराब पीने से आठ की मौत, इनमें तीन भारतीय भी हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल: जहरीली शराब पीने से आठ की मौत, इनमें तीन भारतीय भी हैं शामिल
Tue, 15 Jun 2021 02:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर (कपिलवस्तु)।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर (कपिलवस्तु)।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 15 Jun 2021 02:59 PM IST
सार
ब्रम्हपुरी गाऊ पालिका वार्ड नंबर पांच पड़रिया में शराब पीने के बाद कई लोग बीमार पड़ गए। इसमें आठ लोगों ने दम तोड़ दिया, जिसमें तीन भारतीय भी शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत नेपाल सीमा के सर्लाही जिले में जहरीली शराब का कहर दिखने लगा है। यहां जहरीली शरीब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई। पिछले चार दिनों के अंदर पांच नेपाली और तीन भारतीयों की जान चली गई।
विज्ञापन
गाऊ पालिका स्वास्थ्य शाखा संयोजक उपेंद्र रावत ने बताया कि सर्लाही जिले के ब्रम्हपुरी गाऊ पालिका वार्ड नंबर पांच पड़रिया में शराब पीने के बाद कई लोग बीमार पड़ गए। इसमें आठ लोगों ने दम तोड़ दिया, जिसमें तीन भारतीय भी शामिल हैं।
विज्ञापन
जहरीली शराब से जान गंवाने वालों में दिनकर दास (39) , राम ईश्वर पासवान (50), कैलू दास (65) , जुगेश्वर माझी (50), बलिंद्र दास की अपने गांव में मौत हो गई जबकि राम ईश्वर पासवान और दिनकर दास की मौत रविवार को आगरा में हुई है।
विज्ञापन
इसी तरह तीन भारतीयों की मौत नेपाल में ही उपचार के दौरान हुई थी। बता दें कि ब्रम्हपुरी गाऊ पालिका भारत नेपाल सीमा से तीन किलोमीटर उत्तर तरफ पड़ता है। यहां बिहार प्रांत में शराब विक्री पर रोक लगने के बाद लोग नेपाल आकर शराब पीते हैं।