{"_id":"5fb912448ebc3e9bd85a13ee","slug":"eight-corona-positives-found-in-maharajganj-22-became-healthy","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में मिले आठ कोरोना पॉजिटिव, 22 हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में मिले आठ कोरोना पॉजिटिव, 22 हुए स्वस्थ
Sat, 21 Nov 2020 06:42 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 21 Nov 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज जिले में शनिवार को आठ कोरोना पॉजिटिव मिले। जबकि 22 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक कुल केस 5651 हो चुके हैं। जिसमें 5503 स्वस्थ हो चुके हैं।
कोरोना सक्रिय मामले महज 59 हैं। अब तक 89 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। संक्रमितो का बेहतर ढंग से इलाज स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जा रहा है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि 1677 सैंपल की जांच शनिवार को हुई जिसमें महज आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। अब तक जिले में 222449 सैंपल की जांच हो चुकी है।
अब तक 4321 लोग होमआइशोलेसन में रखकर स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से लोगों को बचाव के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।