फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eid Miladunnabi is today, the teachings of the Prophet will be shared through processions and gatherings

Gorakhpur News: ईद मिलादुन्नबी आज, जुलूस और जलसे के जरिये आम होंगी पैगंबर की तालीम

Fri, 05 Sep 2025 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Eid Miladunnabi is today, the teachings of the Prophet will be shared through processions and gatherings
नात-ए-पाक पढ़ते हुए बच्चों ने निकाला जुलूस-ए-मुहम्मदी
विज्ञापन

बाजार में झंडे-पोस्टर की हुई खरीदारी

गोरखपुर। पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मत साहब की जयंती शुक्रवार को रबीउल अव्वल की 12 तारीख को अदबो-अहतराम के साथ मनाई जाएगी। ईद मिलादुन्नबी के रूप में इसे मनाने के लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। मुहब्बत, अकीदत, एहतराम और धूमधाम के साथ पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसमें जुलूस और जलसे का अहतमाम किया जाएगा। इसके जरिये पैगंबर की तालीम आम की जाएगी।
जुलूस में इस्लामी परचम (झंडा) व बैनर के जरिये दीन-ए-इस्लाम का पैगाम आम किया जाएगा। जुलूस में पैगंबर-ए-इस्लाम के जीवन, कुरआन और हदीस से जुड़ीं तख्तियां, बैनर व मस्जिदों के मॉडल आकर्षण के केंद्र होंगे। दरूदों सलाम के साथ नारे बुलंद किए जाएंगे। वहीं जलसा व मिलाद की महफिलों में उलमा किराम पैगंबर-ए-इस्लाम की रिसालत, खत्मे नबुव्वत, अजमत, बड़ाई व फजीलत बयान कर लोगों से सच्चाई, ईमानदारी तथा शरीअत के मुताबिक जिंदगी गुजारने की अपील करेंगे।
विज्ञापन

कई मुहल्लों में लंगर भी बांटा जाएगा। वहीं शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से छोटे काजीपुर स्थित पुराने एलआईयू ऑफिस के पास और बड़े काजीपुर स्थित इमामबाड़े वाली मस्जिद के पास पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के पवित्र बाल मुबारक (मूए मुबारक) की जियारत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


झंडारोहण से होगी शुरुआत
शहर की तमाम मस्जिदों पर शुक्रवार की सुबह परचम कुशाई (झंडारोहण) की रस्म परंपरा के अनुसार अदा की जाएगी। इसके बाद नात पढ़ी जाएगी। परचम कुशाई के बाद मियां बाजार, तुर्कमानपुर, रहमतनगर, अहमदनगर चक्शा हुसैन, जाफरा बाजार, गाजी रौजा, रसूलपुर सहित तमाम क्षेत्रों से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला जाएगा। सुबह से शुरू हुआ सिलसिला देर रात तक जारी रहेगा। नखास चौक जुलूसों का केंद्र रहेगा। हर मुस्लिम बहुल मुहल्लों में मिलादुन्नबी की महफिलें व जलसे होंगे। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बच्चों से लेकर बड़ों में काफी उत्साह दिख रहा है। नखास पर झंडा बैनर की दुकानें गुलजार हैं। सोशल मीडिया पर एक दूसरे को मुबारकबाद पेश की जा रही है।


सज गईं मस्जिदें
ईद मिलादुन्नबी के लिए मस्जिदों के साथ दरगाह, घर और मुहल्लों को फूलों, लाइटों, इस्लामी झंडों और गुब्बारों से सजाया गया है। कई जगहों पर जुलूस के इस्तकबाल के लिए गेट भी तैयार किए गए हैं।
निकाला गया जुलूसे मुहम्मदी
दावते इस्लामी इंडिया की ओर से सुप्पन खां मस्जिद खूनीपुर से मदरसतुल मदीना के बच्चों ने जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला। सिर पर अमामा, हाथों में इस्लामी झंडा, लबों पर नाते पाक, हदीसे रसूल और या रसूलल्लाह का नारा लगाते बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। जुलूस खूनीपुर, रेती चौक, मदीना मस्जिद, छोटे काजीपुर, कोतवाली रोड, नखास होता हुआ खूनीपुर में समाप्त हुआ। अंत में सलातो सलाम पढ़कर मुल्क में अमन, शांति व तरक्की की दुआ मांगी गई। बृहस्पतिवार से ही गोलघर, अहमदनगर चक्सा हुसैन, गाजी रौजा, खूनीपुर, रहमतनगर, बड़े काजीपुर , तुर्कमानपुर, सूर्य विहार तकिया कवलदह सहित तमाम क्षेत्रों में मिलादुन्नबी की महफिल के साथ जलसा, कुरआन ख्वानी, फातिहा का दौर शुरू हो गया है।

पैगंबर-ए-इस्लाम ने लोगों तक पहुंचाया अल्लाह का पैगाम : कारी अनस

ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर मकतब इस्लामियात चिंगी शहीद इमामबाड़ा तुर्कमानपुर में महफिल-ए-ईद मिलादुन्नबी हुई। मुख्य वक्ता कारी मुहम्मद अनस रजवी ने आखिरी पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी व सीरत पर रोशनी डाली। कहा कि मजलूमों, गुलामों, औरतों, बेसहारा, यतीमों को उनका हक दिलाया। अंत में सलातो सलाम पढ़कर दुआ मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed