{"_id":"5f87ea3c8ebc3eefa77731c8","slug":"efforts-to-reduce-scope-of-no-construction-zone-started-again-in-near-airforce-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो कंस्ट्रक्शन जोन का दायरा घटाने का प्रयास फिर शुरू, प्राधिकरण आज फिर भेजेगा रिमाइंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो कंस्ट्रक्शन जोन का दायरा घटाने का प्रयास फिर शुरू, प्राधिकरण आज फिर भेजेगा रिमाइंडर
Thu, 15 Oct 2020 11:52 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:52 AM IST
सार
- एयरफोर्स की रजामंदी के बाद जीडीए बोर्ड से स्वीकृत हो चुका है प्रस्ताव
- शासन को भेजा गया था, प्राधिकरण आज फिर भेजेगा रिमाइंडर
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के इलाकों में नो कंस्ट्रक्शन जोन का दायरा घटाने के लिए एक बार फिर कवायद तेज हो गई है। इस संबंध में एयरफोर्स और जीडीए बोर्ड से पास होने के बाद प्रस्ताव शासन के पास पहले ही भेजा जा चुका है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर जीडीए शासन को विचार के लिए रिमाइंडर भेजेगा।
विज्ञापन
शासन की अनुमति मिलने के बाद एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के करीब पांच हजार मकान वैध हो सकेंगे। साथ ही इस क्षेत्र में मानचित्र भी स्वीकृत होने लगेंगे। लोग अपनी जमीन पर मकान बनवा सकेंगे। इससे आमजन को तो राहत मिलेगी ही प्राधिकरण की भी आय बढ़ेगी।
विज्ञापन
एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के 900 मीटर दायरे में किसी भी प्रकार के निर्माण पर प्रतिबंध है। इसकी वजह से नंदानगर, सैनिक विहार, सैनिक कुंज आदि मोहल्लों में इस दायरे में जमीन खरीदने वाले लोगों को मकान बनाने की अनुमति नहीं मिली है। इस क्षेत्र में नो कंस्ट्रक्शन जोन का दायरा ज्यादातर जगहों पर 900 मीटर से घटाकर 100 मीटर करने का प्रस्ताव तैयार किया गया था।
विज्ञापन
एयरफोर्स से अनुमति मिलने के बाद इसे 22 जनवरी 2020 को हुई बोर्ड बैठक में रखा गया था जिसे स्वीकृति दे दी गई। इसके बाद प्रस्ताव शासन के पास भेज दिया गया था लेकिन कोरोना संकट के कारण मामला आगे नहीं बढ़ सका। शासन से अनुमति मिलने के बाद अब एयरफोर्स से सटे कुछ ही जगहों पर नो कंस्ट्रक्शन जोन का दायरा 900 मीटर रह जाएगा।
जीडीए सचिव राम सिंह गौतम ने बताया कि बोर्ड की बैठक की कार्यवृत्ति के साथ अब शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद इस क्षेत्र में मानचित्र स्वीकृत हो सकेंगे।