{"_id":"6a7643d03943fd3db90c9560","slug":"efforts-initiated-to-resolve-the-issues-facing-gorakhpur-university-and-mmmut-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1411540-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय और एमएमएमयूटी की समस्याएं दूर करने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय और एमएमएमयूटी की समस्याएं दूर करने की कवायद शुरू
Sat, 08 Aug 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की ओर से उठाई गई हॉस्टलों और परिसर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने की कवायद शुरू हो गई है। शुक्रवार को दोनों विश्वविद्यालयों की कुलपतियों ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया।
एमएमएमयूटी की कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों से जुड़ी कमेटी के साथ बैठक की। उन्होंने हॉस्टलों की निगरानी बढ़ाने के साथ ही वहां सामने आईं सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। छात्रों की सुविधाओं, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया।
गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि सोमवार को बैठक बुलाकर कुलाधिपति की ओर से उठाए गए सभी बिंदुओं पर विस्तार से मंथन किया जाएगा। हॉस्टल और परिसर से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा कर उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कुलाधिपति की ओर से दिए गए सुझावों को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं का समाधान किया जाएगा।