{"_id":"6a1df5e2ad85adb0fe05f7bc","slug":"efforts-are-being-made-to-identify-him-by-sending-the-photo-to-other-groups-and-social-sites-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1339726-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेल विहार चौराहे के पास युवक का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेल विहार चौराहे के पास युवक का मिला शव
Tue, 02 Jun 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के रेल विहार चौराहा स्थित सोनू भोजनालय के पास सोमवार की सुबह 8:00 बजे करीब 45 वर्षीय युवक की शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज मोर्चरी में रखवा दिया। युवक हॉफ लोवर और फुल चेकदार शर्ट पहना था। थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो पाई है। फोटो अन्य ग्रुपों और सोशल साइट पर भेजकर पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन