{"_id":"65e8d833d36221b7ae0459ea","slug":"effort-to-illuminate-houses-with-solar-energy-started-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-488975-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करने की कवायद शुरू
Thu, 07 Mar 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 07 Mar 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में जमा करनी होगी धनराशि
जितने किलो वाट का कनेक्शन, उतने का लगेगा सोलर प्लांट, मिलेगा अनुदान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। केंद्र व प्रदेश सरकार के सहयोग से आम लोगों के घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करने के लिए सोलर प्लांट लगाने की कवायद शुरू की गई है। नाम दिया गया है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, लेकिन इसे लगवाने के लिए हर किसी को धनराशि जमा करनी होगी। केंद्र सरकार की तरफ से 78 हजार और राज्य सरकार की तरफ से 30 हजार का अनुदान दिया जाएगा। शेष धनराशि उपभोक्ता को जमा करनी होगी।
बिजली की खपत कम करने के लिए सरकार ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की है। उपभोक्ता को सोलर पैनल लगवाने के लिए बिजली का कनेक्शन जरूरी है। जितने किलो वाट का घर पर कनेक्शन होगा उतने किलो वाट का सोलर पैनल लगेगा, लेकिन छूट की धनराशि तीन किलो वाट के सोलर पैनल तक ही मिलेगी। अधिकतम छूट की धनराशि 1.8 लाख की होगी। एक किलो वाट पर केंद्र सरकार की तरफ से 30 हजार, राज्य सरकार की तरफ से 15 हजार रुपये छूट दी जाएगी।
वहीं दो किलो वाट का सोलर लगाने पर केंद्र सरकार की तरफ से 60 हजार एवं राज्य सरकार की तरफ से 30 हजार। तीन किलो वाट पर केंद्र के अनुदान की धनराशि 78 हजार की होगी। जबकि राज्य सरकार की तरफ से 30 हजार ही दी जाएगी। वैसे आम उपभोक्ता 10 किलो वाट तक का सोलर पैनल लगवा सकता है, लेकिन उसे छूट तीन किलो वाट के बराबर ही मिलेगा। सोलर पैनल लगवाने पर 25 साल की वारंटी होगी। 25 साल के अंदर यदि पैनल खराब हुआ तो कंपनी उसे ठीक कराएगी।
विज्ञापन
सोलर पैनल के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सोलर पैनल लगवाने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए पीएम सूर्य घर डाट जीओबी डाट इन पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए बिजली का बिल और मोबाइल फोन नंबर दर्ज कराना होगा। इतनी औपचारिकता के बाद रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। रजिस्ट्रेशन के बाद वेंडर उपभोक्ता के वहां जाएगा। सोलर लगवाने के लिए टोटल धनराशि जमा करनी होगी। छूट की धनराशि उपभोक्ता के खाते में डीबीटी के माध्यम से जाएगी।
कोट
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में प्रति किलो वाट 65 हजार की धनराशि जमा करनी होगी। सोलर प्लांट लगने के बाद छूट की धनराशि उपभोक्ता के खाते में आ जाएगी। छूट की अधिकतम धनराशि 1.8 लाख होगी।
- गोविंद तिवारी, परियोजना अधिकारी नेडा