{"_id":"6456b536efecc06d4904f834","slug":"educational-mela-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-155576-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्राथमिक और कंपोजिट परिषदीय स्कूलों में कल लगेगा निपुण मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्राथमिक और कंपोजिट परिषदीय स्कूलों में कल लगेगा निपुण मेला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर को प्रदेश का पहला निपुण जिला बनाने के लिए निपुण भारत मिशन के अंतर्गत परिषदीय स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में निपुण जनांदोलन के तहत आठ मई को सुबह नौ से 11 बजे जिले के सभी प्राथमिक एवं कंपोजिट परिषदीय स्कूलों में निपुण मेले का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी संजय मीना ने बताया कि मेले में अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों को स्कूलों में बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संबंध में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत किए जा रहे प्रयासों से परिचित कराया जाएगा। अभिभावकों से बच्चों को नियमित तौर पर स्कूल भेजने के लिए आग्रह किया जाएगा, ताकि अनुपस्थिति के कारण बच्चों की पढ़ाई में होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।
उन्होंने बताया कि बच्चों के अकादमिक प्रदर्शन के संबंध में भी अभिभावकों को रूबरू कराया जाएगा। परिजनों को घर पर आसानी से खेलकूद के साथ कराई जाने वाली गतिविधियों के बारे में बताया जाएगा। ताकि बच्चों को घर पर भी शैक्षणिक विकास के अवसर मिल पाएं। सीडीओ ने कहा कि अभिभावक आठ मई को स्कूल में आयोजित होने वाले निपुण मेले में जरूर शामिल हों।