{"_id":"64bc3213a21146453f0033e7","slug":"education-student-parent-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-249141-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों से संवाद स्थापित कर दूर कर सकते हैं समस्याएं: बीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों से संवाद स्थापित कर दूर कर सकते हैं समस्याएं: बीएसए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। भाषा व गणित को सहजता और सरलता से सिखाने की समस्या को अभिभावकों से संवाद स्थापित कर दूर किया जा सकता है। अज्ञानता समस्या नहीं है बल्कि अज्ञानी बने रहना समस्या है।
ये बातें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने कही। वह शनिवार को एनेक्सी सभागार में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा 12 ब्लाकों के 97 प्रधानाध्यापकों, एआरपी तथा खंड शिक्षाधिकारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा विवेक जायसवाल ने मार्च 2024 तक जनपद को निपुण बनाए जाने के लिए किए जाने वाली सभी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। संचालन ऋचा पांडेय ने किया। इस दौरान, राजू राम, दीर्घा, अर्चना सिंह, राजीव राय, अल्पा निगम, अभय पाठक, आनंद तिवारी आदि मौजूद रहे।