फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   education llm result

गोविवि: संशोधन के बाद एलएलएम का परीक्षा परिणाम घोषित

Tue, 22 Aug 2023 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
education llm result

विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के एलएलएम की प्रवेश परीक्षा का संशोधित परिणाम घोषित किया गया है। इसमें अभ्यर्थियों को 6 से 10 अंक तक का लाभ मिला है। छात्रों ने प्रवेश परीक्षा में पूछे गए छह प्रश्नों पर सवाल खड़ा किया था।

गोरखपुर विश्वविद्यालय में एलएलएम में प्रवेश के लिए 20 जुलाई को परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा के बाद से ही एक के बाद एक विवाद खड़ा होता रहा। पहले अभ्यर्थियों ने पेपर लीक होने का आरोप लगाया। हालांकि इस आरोप को विश्वविद्यालय प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया और उत्तर कुंजी जारी कर दी। इसके बाद उत्तर कुंजी में कई प्रश्नों का उत्तर गलत बताते हुए अभ्यर्थियों ने आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद संशोधित उत्तर कुंजी जारी की गई।
विज्ञापन

वेबसाइट पर अपलोड सूचना के मुताबिक एलएलएम और साइबर लॉ में कुल सात प्रश्नों को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। अब संशोधित उत्तरी कुंजी के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। एलएलएम की प्रवेश परीक्षा देने वाले चन्द्र प्रकाश को संशोधित परीक्षा परिणाम में 8 अंक का लाभ हुआ है। इसी प्रकार अन्य अभ्यर्थियों को 6 से 10 अंक तक का लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
प्रश्न 49 के चार में से दो विकल्प सही

गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रश्न संख्या 49 के दो उत्तरों क्रमश: डी और बी को सही माना है। यानी प्रश्न 49 में डी और बी में से किसी एक विकल्प पर छात्र ने टिक लगाया होगा तो उसका जवाब सही माना जाएगा। जबकि बहुविकल्पीय प्रश्नों में चार में से कोई एक विकल्प ही सही होता है। इसी प्रकार प्रश्न संख्या 14, 40 व 78 का चारों विकल्प गलत होने पर इसका अंक सभी अभ्यर्थियों को दिया गया है। प्रश्न संख्या 34 व 95 का उत्तर भी कुंजी में गलत बताया गया था। इसे भी संशोधित किया गया है। प्रश्न 34 का ए और प्रश्न 95 का बी उत्तर देने वालों के उत्तर सही माने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed