फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eco park will be developed like Ramgarhtal.

Gorakhpur News: कूड़े के पहाड़ से पर्यटन केंद्र तक, नया आकर्षण बनेगा इको पार्क

Sat, 30 May 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 30 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Eco park will be developed like Ramgarhtal.
- रामगढ़ताल की तरह विकसित होगा इको पार्क
विज्ञापन



गोरखपुर। शहर के कूड़े के पहाड़ को समाप्त कर नगर निगम की ओर से विकसित किया गया इको पार्क अब पर्यटन के नए केंद्र के रूप में तैयार किया जा रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से लोकार्पित इस पार्क के संचालन की जिम्मेदारी निजी संस्था को देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
नगर निगम की योजना इको पार्क को रामगढ़ताल की तर्ज पर विकसित कर शहरवासियों और पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण बनाने की है। इको पार्क की सबसे बड़ी पहचान यहां लगाया जाने वाला 100 मीटर ऊंचा तिरंगा होगा। इसके लिए नगर निगम ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। विशाल राष्ट्रीय ध्वज पार्क की सुंदरता बढ़ाने के साथ शहर की नई पहचान के रूप में भी स्थापित किया जाएगा। रात में विशेष प्रकाश व्यवस्था के जरिये इसे दूर से भी देखा जा सकेगा।
विज्ञापन

पार्क में लोगों के मनोरंजन और परिवारों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। यहां भोजन क्षेत्र, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, जलपान गृह, वाहन पार्किंग, सेल्फी पॉइंट और खुले स्थान तैयार किए गए हैं। पार्क के भीतर बने तालाब में नौकायन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे लोगों को प्राकृतिक वातावरण के बीच मनोरंजन का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी ने लोकार्पण के दौरान पार्क का निरीक्षण किया था और शेर के सेल्फी पॉइंट पर तस्वीर भी खिंचवाई थी। इसके बाद से पार्क को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। नगर निगम का मानना है कि आने वाले समय में यह स्थान शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल होगा।

मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि इको पार्क के संचालन के लिए पहले जारी निविदा में मानकों के अनुरूप आवेदन प्राप्त नहीं हुए थे। इसी वजह से दोबारा निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है। इसे पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed