फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   E-Ticket mastermind Hamid house and shopping complex raided by RPF and police in basti

ई-टिकट के धंधे के सरगना हामिद के घर व प्रतिष्ठान पर दबिश, टेरर फंडिंग में भी है वांछित

Tue, 05 Jan 2021 02:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कप्तानगंज (बस्ती)।
अमर उजाला ब्यूरो, कप्तानगंज (बस्ती)। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Jan 2021 02:05 PM IST
विज्ञापन
E-Ticket mastermind Hamid house and shopping complex  raided  by RPF and police in basti
हामिद के घर व प्रतिष्ठान पर आरपीएफ और पुलिस की दबिश। - फोटो : अमर उजाला।
आईआरटीसी की वेबसाइट हैक करके ई-टिकट की दलाली करने वाले गिरोह के सरगना हामिद के कप्तानगंज स्थित घर और प्रतिष्ठान पर मंगलवार को आरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीमों ने छापेमारी की। बस्ती जिले के कप्तानगंज कस्बे में स्थित हामिद के शॉपिंग कांप्लेक्स, किराना मार्ट और घर पर टीमों ने छानबीन की।
विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव के मुताबिक, यह गोपनीय टास्क पर कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले सीबीआई ने भी पिछले वर्ष छापेमारी की थी। हामिद ई-टिकट के अवैध कारोबार का मास्टरमाइंड है। उस पर कई मुकदमे हैं। बाद में उसका नाम टेरर फंडिंग में सामने आया। उसके बाद से सीबीआई, यूपी पुलिस और आरपीएफ सहित कई एजेंसियां उसकी तलाश में लगी हैं। बस्ती के अलावा गोंडा में एक स्कूल में विस्फोट कराने के साथ ही मुंबई और बेंगलुरु में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आरपीएफ बस्ती ने दो दिसंबर 2019 को फर्जी सॉफ्टवेयर के जरिए अवैध ई-टिकट के काले कारोबार का पर्दाफाश किया था। तीन अवैध टिकट कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़े थे। इनसे नकदी, अवैध टिकट, लैपटॉप व रेलवे के सॉफ्टवेयर का क्लोन मिला था। पूछताछ में सरगना के तौर पर हामिद का नाम सामने आया था। अप्रैल 2016 में बस्ती कोतवाली में दर्ज अवैध टिकट कारोबार के मामले में भी हामिद की तलाश है। उसके खिलाफ गैंगस्टर भी दर्ज है और उसकी संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.comअमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed