फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   During the verification in Pradhan Mantri Awas Yojana Rural Session 2022-23, the investigation has started in the matter of declaring 1001 people of Jungle Kauria and Bharohia block ineligible.

Gorakhpur News: प्रधानमंत्री आवास योजना में 1001 हो गए अपात्र, जांच शुरू

Thu, 29 Jun 2023 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
During the verification in Pradhan Mantri Awas Yojana Rural Session 2022-23, the investigation has started in the matter of declaring 1001 people of Jungle Kauria and Bharohia block ineligible.
- विधायक ने लोक लेखा समिति की बैठक में उठाया था मुद्दा
विज्ञापन

- समिति के आदेश पर जंगल कौड़िया के बीडीओ ने सचिवों को सौंपी जांच

संवाद न्यूज एजेंसी



जंगल कौड़िया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सत्र 2022-23 में सत्यापन के दौरान जंगल कौड़िया और भरोहिया ब्लॉक के 1001 लोगों को अपात्र घोषित करने के मामले की जांच शुरू हो गई है। कैंपियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे लोक लेखा समिति की बैठक में उठाया था।
जानकारी के मुताबिक, जंगल कौड़िया और भरोहिया ब्लाक के गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने वाले 1001 आवेदकों को अपात्र घोषित कर दिया गया। इस मामले में ग्रामीणों ने विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मिलकर उनको समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने 29 मई को लोक लेखा समिति की बैठक में मामला उठाया। जांच कराकर जांच आख्या से समिति को अवगत कराने की उनकी अपेक्षा के बाद अधिकारियों ने तेजी दिखाई है।
विज्ञापन

सात जून को समिति के आदेश पर बीडीओ जंगल कौड़िया ने 21 जून को सभी सचिवों और जंगल कौड़िया ब्लॉक के सेक्टर प्रभारी को जांच का निर्देश दिया। उन्होंने सात दिन में जांच करके उपरोक्त प्रकरण की आख्या सेक्टर प्रभारी से सत्यापित कराकर सूची कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा था। लेकिन अभी तक जांच पूरी नहीं हो सकी है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी आफताब अहमद ने बताया आवास योजना में कई मापदंड होते हैं। क्यों इतने अधिक लोग अपात्र हो गए, इसकी जांच कराई जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
कोट
क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों के पास अपना घर हो और सभी खुशहाल हों, लेकिन इतनी अधिक संख्या में लोग अपात्र घोषित हो गए। इसकी जांच कराई जा रही है। इस प्रकरण में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसकी शिकायत शासन में जाएगी। - फतेह बहादुर सिंह, विधायक कैंपियरगंज
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed