फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   During Mahashivratri, crowd of devotees gather at Mahadev Jharkhandi Shiv Temple of Kunraghat, Gorakhpur.

महाशिवरात्रि 2025: स्वयंभू भोलेनाथ की महिमा है अपरंपार, सबकी पूरी होती हैं मुरादें- सदियों पुराना है इतिहास

Sun, 23 Feb 2025 12:41 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 23 Feb 2025 12:41 PM IST
सार

26 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाने को लेकर तैयारियां चल रही हैं। यहां भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग को स्वयंभू (उस जगह पर खुद से ही पहले से स्थापित) कहा जाता है। मंदिर के इतिहास के बारे में बताया जाता है कि मंदिर स्थल पर पहले घना जंगल होता था। यहां लकड़हारे रहते थे, जो लकड़ी काटकर अपना जीवन व्यतीत करते थे।

विज्ञापन
During Mahashivratri, crowd of devotees gather at Mahadev Jharkhandi Shiv Temple of Kunraghat, Gorakhpur.
कुनराघाट स्थित शिव मंंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुनराघाट स्थित महादेव झारखंडी मंदिर में महाशिवरात्रि मेंं श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालुओं की यहां भोलेनाथ पर विशेष आस्था है। मान्यता है कि भक्तों की मुरादें यहां पूरी होती हैं। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाने को लेकर तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन


यहां भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग को स्वयंभू (उस जगह पर खुद से ही पहले से स्थापित) कहा जाता है। मंदिर के इतिहास के बारे में बताया जाता है कि मंदिर स्थल पर पहले घना जंगल होता था। यहां लकड़हारे रहते थे, जो लकड़ी काटकर अपना जीवन व्यतीत करते थे।
विज्ञापन


1928 में अपनी जीविका के लिए एक लकड़हारा लकड़ी काट रहा था तभी उसकी कुल्हाड़ी एक पत्थर से टकराई थी। पत्थर से खून निकलने लगा था। यह देख लकड़हारा हैरत में पड़ गया। उसने आसपास की जमीन को साफ कर के पत्थर को देखा तो वह शिवलिंग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने तुरंत उस शिवलिंग को निकालने की कोशिश की पर वह नीचे ही धंसता जा रहा था। लकड़हारा की सूचना पर वहां के जमींदार ने भी शिवलिंग को ऊपर करने की कोशिश की पर असफल होने पर वहां पूजा-अर्चना शुरू कर दी। शिवलिंग हमेशा पत्तों से ढका रहता था इसलिए इस मंदिर को लोग महादेव झारखंडी के नाम से जानने लगे। बाद में मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed