फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Durgabari JE filed a complaint against Sadullah, a contract worker of Electricity Corporation in Gorakhpur.

दर्ज होगा केस: बर्खास्त निविदाकर्मी सईदुल्लाह के खिलाफ जेई ने दी तहरीर, 'कैश' लेते कैमरे में हुआ था कैद

Thu, 31 Oct 2024 02:37 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 31 Oct 2024 02:37 PM IST
सार

सूरजकुंड की रहने वाली महिला उपभोक्ता ने की थी। शिकायत में कहा गया था कि पीडी के नाम पर सईदुल्लाह ने 28 हजार रुपये लिए, लेकिन काम नहीं किया। घर में बैठकर ये रुपये सईदुल्लाह ने उपभोक्ता के परिवार से लिए थे। परिवार में ही किसी ने रुपये लेते और गिनते समय का वीडियो बना लिया और बिजली निगम के अधिकारियों के पास भेज दिया था।

विज्ञापन
Durgabari JE filed a complaint against Sadullah, a contract worker of Electricity Corporation in Gorakhpur.
नोट पकड़ते संविदाकर्मी लाइनमैन की फोटो - फोटो : स्त्रोत- बिजली निगम

विस्तार

दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र से बर्खास्त निविदाकर्मी सईदुल्लाह उर्फ बब्लू के खिलाफ बिजली निगम एफआइआर दर्ज कराएगा, जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई करेगी। सूरजकुंड के अवर अभियंता भारतेंदु चौबे ने तिवारीपुर थाने में सईदुल्लाह के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया कि बिजली कनेक्शन के स्थाई विच्छेदन के नाम पर निविदाकर्मी सईदुल्लाह उर्फ बब्लू ने रूपये लिए थे।

विज्ञापन



सूरजकुंड की रहने वाली महिला उपभोक्ता ने की थी। शिकायत में कहा गया था कि पीडी के नाम पर सईदुल्लाह ने 28 हजार रुपये लिए, लेकिन काम नहीं किया। अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी को जानकारी होने पर उनके द्वारा जांच कराई गई। मामले की पुष्टि के बाद निविदाकर्मियों की कार्यदाई संस्था वर्ल्ड क्लास सर्विसेज लिमिटेड ने सईदुल्लाह को बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन


इस बीच सईदुल्लाह का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। इसमें वह पांच-पांच सौ रुपये की कई नोट लेते दिख रहा है। आरोप लगा कि तकिया कवलदह निवासी उपभोक्ता से कनेक्शन पीडी कराने और नया कनेक्शन दिलाने के नाम पर एक लाख 25 हजार रुपये की वसूली की गई है। मामला मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव के संज्ञान में आया तो उन्होंने पूरे तंत्र की पड़ताल के निर्देश दिए। इसके बाद जेई ने तिवारीपुर थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed