फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dumper truck collides with brick laden tractor-trolley, one dead

Gorakhpur News: डंपर ने ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, एक की मौत

Fri, 13 Mar 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Dumper truck collides with brick laden tractor-trolley, one dead
चिलुआताल थाना क्षेत्र की घटना, एक मजदूर घायल, पुलिस ने दोनों गाड़ियों काे कब्जे में लिया
विज्ञापन


गुलरिहा। चिलुआताल थाना क्षेत्र के झुंगिया चुंगी के पास बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार बालू लदे डंपर ने ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्राॅली पर बैठे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान एक मजदूर जोगिंदर (45) की मौत हो गई।

चिलुआताल थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर टोला हनुमानचक निवासी जोगिंदर (45) और दिनेश बृहस्पतिवार सुबह ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर मेडिकल कॉलेज की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उनकी ट्रॉली झुंगिया चुंगी के पास पहुंची, उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे डंपर ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। ठोकर इतनी तेज थी कि ट्रॉली पर बैठे दोनों मजदूर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने जोगिंदर की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, दिनेश का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इधर, सूचना मिलते ही चिलुआताल पुलिस मौके पर पहुंची। मेडिकल चौकी पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed