फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Due to younger brother's marriage, his own marriage was on the verge of breaking

Gorakhpur News: छोटे भाई की शादी के चक्कर में खुद की शादी टूटने की नौबत आ गई

Thu, 13 Jun 2024 04:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 13 Jun 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Due to younger brother's marriage, his own marriage was on the verge of breaking
गोरखपुर। साहब इनके लिए इनका परिवार जरूरी है तो क्या मेरे लिए मेरा परिवार जरूरी नहीं है? भाई की शादी में जाने के कारण पति नाराज हो गए है। मारपीट और घर से निकालने की बात कह रहे हैं। पति के खिलाफ परिवार परामर्श केंद्र में एक महिला ने शिकायत कर यह बातें कहीं। मामला गोरखनाथ थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन

अप्रैल माह में पति को बिना बताए दाेनों बच्चों को लेकर महिला छोटे भाई की शादी में मायके चली गई थी। इस बात से नाराज पति ना तो ससुराल में शादी के मौके पर गया और ना ही पत्नी को लाने के लिए गया। छोटे भाई की शादी हो जाने के बाद जब एक माह बाद महिला ससुराल वापस आयी तो पति ने उससे बात नहीं की। महिला के बिना बताए मायके जाने से खफा पति ने उसे वापस लौट जाने के लिए कहा। इस बात पर दोनों में बहस छिड़ गयी। गुस्से से तिलमिलाए पति ने महिला के ऊपर हाथ उठा दिया। जिसके बाद महिला 23 मई को परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गयी।
विज्ञापन


महिला ने पति के खिलाफ शिकायत करते हुए कहा कि पति के लिए अपना परिवार महत्वपूर्ण है तो मेरे लिए मेरा भी परिवार उतना ही जरूरी है। अपने घर जाने के लिए नहीं पूछा तो नाराज हो गए। मेरे साथ मारपीट कर घर से निकालने की बात कह रहे हैं। वहीं पति का कहना था कि शादी के छह साल में एक बार भी डांटा नहीं हूं। मायके जाने के लिए मना नहीं करता हूं। पर बता करके जाना चाहिए था। आगे भी ऐसी ही चली जाएगी तो इससे अच्छा मायके ही रहे। तीन कांउसलिंग के बाद रविवार को दोनों में समझौता कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलर अवनीश चौधरी ने कहा पति-पत्नी दोनों के लिए अपने माता-पति जरूरी हैं। पर पारिवारिक दायित्वों के तहत दोनों को सूचना देकर ही कहीं जाना चाहिए। हर बात पर जिद्द करना जरूरी नहीं है। रिश्तों में समर्पण और विश्वास दोनों जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed