फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Due to the ongoing engineering work at Gorakhpur railway yard, the railway administration has made changes in the operation of several trains.

Gorakhpur News: गोरखपुर यार्ड में इंजीनियरिंग कार्य के चलते प्रभावित रहेगा कई ट्रेनों का संचलन

Sat, 21 Mar 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Due to the ongoing engineering work at Gorakhpur railway yard, the railway administration has made changes in the operation of several trains.
गोरखपुर। गोरखपुर रेलवे यार्ड में चल रहे इंजीनियरिंग कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इस दौरान कुछ गाड़ियों को नियंत्रित (देरी से) चलाया जाएगा, जबकि कई विशेष ट्रेनों को पुनर्निर्धारित (रि-शिड्यूल) किया गया है।
विज्ञापन

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के अनुसार, 15089 गोड्डा-गोमती नगर एक्सप्रेस 22 मार्च को 55 मिनट देरी से चलेगी। वहीं, 15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस 23 और 26 मार्च को 45 मिनट नियंत्रित रहेगी। 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस 23 मार्च को 30 मिनट देरी से चलाई जाएगी। इसके अलावा 14011 राधिकापुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 25 मार्च को 45 मिनट और 15621 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 27 मार्च को 30 मिनट विलंब से संचालित होगी।
विज्ञापन

अन्य प्रभावित ट्रेनों में 05741 किशनगंज-लालकुआं विशेष (27 मार्च), 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस (28 मार्च) शामिल हैं, जिन्हें 45 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही कई विशेष ट्रेनों को पुनर्निर्धारित किया गया है। 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल विशेष 24 मार्च को दो घंटे देरी से चलेगी। 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल विशेष 25 और 28 मार्च और 05575 सहरसा-आनंद विहार विशेष 26 मार्च को दो घंटे विलंब से चलाई जाएंगी। वहीं, 05736 कटिहार-अमृतसर विशेष एक घंटे और 05559 रक्सौल-उधना विशेष 28 मार्च को दो घंटे देरी से रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed