{"_id":"69fba5ea19fd9daf890d3699","slug":"due-to-strong-storm-ohe-wire-fell-on-the-barrier-in-front-of-ekma-station-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1312771-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एकमा-भटनी सेक्शन में रेलवे का सिग्नल सिस्टम, कई ट्रेनें फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एकमा-भटनी सेक्शन में रेलवे का सिग्नल सिस्टम, कई ट्रेनें फंसी
विज्ञापन
गोरखपुर। आंधी और बारिश के चलते बुधवार को एकमा-भटनी सेक्शन में रेलवे का सिग्नल सिस्टम फेल हो गया। इसके चलते 12 से अधिक ट्रेनें 40 मिनट से लेकर डेढ़ घंटे तक रास्ते में फंसी रहीं। इन ट्रेनों को मैनुअल रूप से मेमो जारी कर चलाया गया। अपराह्न करीब तीन बजे सिग्नल सिस्टम होने के बाद ट्रेनों का संचलन सामान्य हो सका।
जानकारी के अनुसार एकमा स्टेशन के आगे रेल क्रॉसिंग पर बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे तेज आंधी के चलते ओएचई तार बैरियर से टकरा गया। इसकी वजह से एकमा-भटनी सेक्शन के सभी सिग्नल पॉइंट फेल हो गए। सिग्नल न मिलने के चलते इन स्टेशनों के पहले और बीच में जो भी ट्रेनें थीं वह रोक दी गईं। कुछ देर बाद एक-एक ट्रेनों को मेमो जारी कर चलाया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सिग्नल सिस्टम को ठीक किया जा सका।
सिग्नल के फेल होने से गोरखपुर होकर दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक-एक घंटे, काठगोदाम जाने वाली बाघ एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। गोरखपुर से भटनी-सीवान की तरफ जाने वाली ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। कई ट्रेनें भटनी में आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक खड़ी रहीं। गोरखपुर जंक्शन पर प्लेटफॉर्म एक पर ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को भींगना पड़ा।