{"_id":"67c947425ad0bef88c057ea1","slug":"due-to-increasing-heat-in-gorakhpur-zoo-the-diet-of-wild-animals-has-changed-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर चिड़ियाघर: गर्मी शुरू होते ही बदली डाइट...बब्बर शेर-बाघ खुराक घटाई- पक्षियों के बाड़ों से हटे पर्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर चिड़ियाघर: गर्मी शुरू होते ही बदली डाइट...बब्बर शेर-बाघ खुराक घटाई- पक्षियों के बाड़ों से हटे पर्दे
Thu, 06 Mar 2025 12:27 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:27 PM IST
सार
चिड़ियाघर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि गेंडा के भोजन में बर्सीन की मात्रा बढ़ गई है। उसे गन्ना व शकरकंद हफ्ते में चार दिन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
तेज धूप और गर्मी के बीच चिड़ियाघर में सफेद बाघिन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गर्मी शुरू होते ही चिड़ियाघर में वन्यजीवों की डाइट में परिवर्तन कर दिया गया है। बब्बर शेर और बाघ की खुराक कम कर दी गई है। उन्हें अब 14 की जगह 12 किलो गोश्त दिया जा रहा है। ज्यादातर जानवर दिन में या तो तालाब या फिर छांव में बैठे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में पक्षियों के बाड़े में चारों तरफ लगे पर्दे हट गए हैं। दिन के समय बाड़े में निकल कर वन्यजीव दर्शकों का मनोरंजन भी कर रहे हैं। एक मार्च से बाघ को 12 किलो, तेंदुआ और लकड़बघ्घा को छह से चार किलो, सियार व भेड़िया को डेढ़ किलो से एक किलो, लोमड़ी को एक किलो से आधा किलो मांस अब दिया जा रहा है।
विज्ञापन
चिड़ियाघर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि गेंडा के भोजन में बर्सीन की मात्रा बढ़ गई है। उसे गन्ना व शकरकंद हफ्ते में चार दिन दिया जा रहा है। हिरन, बंदर समेत अन्य को भोजन के साथ मिलने वाले गुड़ को भी सप्ताह में तीन दिन कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांपघर में रहने वाले विभिन्न प्रजातियों के सांप का भोजन बढ़ गया है। ठंड में 25 दिन में एक चूहा दिया जाता था, अब सप्ताह में दिया जा रहा है। मगरमच्छ और घड़ियाल को सप्ताह में दो बार मछलियां खाने को दी जा रही हैं।