फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Duda and Rural Engineering Department issued work order in Gorakhpur

गोरखपुर में 'विकास' को मिलने लगी गति, इन विभागों ने जारी किया वर्कऑर्डर

Wed, 14 Oct 2020 11:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Oct 2020 11:53 AM IST
सार

  • डूडा और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने जारी किया वर्कऑर्डर
  • मुख्यमंत्री ने किया था 153 सड़कों का वर्चुअल शिलान्यास
  • मेयर ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रगति जानी

विज्ञापन
Duda and Rural Engineering Department issued work order in Gorakhpur
गोरखपुर शहर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर की जिन 153 सड़कों का वर्चुअल शिलान्यास किया था, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) ने उसका वर्कऑर्डर जारी कर दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को मेयर सीताराम जायसवाल ने दोनों विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्वक काम कराने को कहा। बैठक में आरईडी के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार गर्ग और डूडा परियोजना अधिकारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि तकरीबन सभी कामों का वर्कऑर्डर जारी किया जा चुका है। इनमें से कई काम शुरू भी हो चुके हैं। जो भी काम बचे रह गए हैं, उन्हें अधिकतम एक सप्ताह के अंदर शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


मेयर ने कहा कि आगामी दशहरा एवं दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए मार्गों के निर्माण में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे आम जनमानस को असुविधा न हो। यदि किसी मार्ग के निर्माण कार्य के लिए बैरिकेडिंग आदि की जाती है, तो उसकी पूर्व सूचना समाचार पत्र के माध्यम से जनमानस को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर ने कहा कि विजय चौराहे से अग्रसेन चौराहा तक का मार्ग व्यस्ततम है, इसलिए इसका दो पार्ट में आधी-आधी चौड़ाई में निर्माण कराई जाए। इस दौरान चार पहिया वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाई जाए। आधे मार्ग पर पैदल अथवा दो पहिया वाहन के आवागमन के लिए छूट दी जाए।

बैठक में नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह, उप सभापति अजय राय, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, सहायक अभियंता प्रवीण कुमार भारती आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed