{"_id":"69f3c40d1925d2477306a5e1","slug":"dso-said-in-a-meeting-with-pump-operators-that-there-is-no-shortage-of-petrol-and-diesel-stocks-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1305818-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, समय से ऑर्डर बुक करें पंप संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, समय से ऑर्डर बुक करें पंप संचालक
Fri, 01 May 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 01 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
- डीएसओ ने पंप संचालकों के साथ बैठक में कहा- पेट्रोल-डीजल के भंडार में कोई कमी नहीं
- पेट्रोल पंपों की ओर से समय से ऑर्डर बुक न करने से पेट्रोल-डीजल की हो रही कमी
गोरखपुर। जनपद में पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। इसके कारण शहर के कई पंप पर पेट्रोल व डीजल समाप्त हो जा रहे हैं। इसे मंगवाने में लगभग छह घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंपों की ओर से समय से ऑर्डर बुक न करने से पेट्रोल-डीजल की कमी हो रही है।
बृहस्पतिवार को आपूर्ति कार्यालय में जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) रामेंद्र प्रताप सिंह की ओर से पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक बुलाई गई। सबसे पहले डीएसओ ने निर्देश दिया कि पेट्रोल-डीजल के भंडार में कोई कमी नहीं है। इसको ध्यान में रखते हुए पेट्रोल पंप पर इसकी कमी नहीं होनी चाहिए। आपूर्ति में बाधा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी। कहा कि जैसे ही स्टॉक कम होने लगे, तत्काल अगली खेप के लिए ऑर्डर किया जाए, ताकि आपूर्ति शृंखला बिना किसी रुकावट के चलती रहे। इससे न केवल पंपों पर उपलब्धता बनी रहेगी, बल्कि उपभोक्ताओं को भी किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
कहा कि किसी भी पंप पर डीजल-पेट्रोल समाप्त होना लापरवाही मानी जाएगी और ऐसी स्थिति में संबंधित संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को नियमित रूप से निगरानी रखने और पंपों की स्थिति का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर सप्लाई इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह व पेट्रोल पंप संचालक मौजूद रहे।