{"_id":"69728852103de205bb000917","slug":"drunk-youth-attacked-with-sharp-weapon-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1205818-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नशे में धुत युवक ने धारदार हथियार से किया हमला, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नशे में धुत युवक ने धारदार हथियार से किया हमला, गिरफ्तार
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के विकासनगर कॉलोनी बरगदवां में नशे में धुत युवक छोटू ने घर के बाहर स्थित गुमटी में सामान लेने जा रहे आशीष कुमार शर्मा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजनों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।
आशीष कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह घर के बाहर स्थित एक गुमटी से सामान लेने गए थे। इसी दौरान पास के मोहल्ले का रहने वाला छोटू नशे की हालत में वहां मौजूद था। आरोप है कि छोटू ने बिना किसी वजह के उनसे बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसी दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। हमले के बाद आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। थानाप्रभारी शशिभूषण राय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। ब्यूरो