{"_id":"6137615d8ebc3e883a4c1213","slug":"drunk-husband-beat-up-wife-and-daughter-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: शराब पीकर घर पहुंचा पति, मामूली बात पर पत्नी और बेटी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: शराब पीकर घर पहुंचा पति, मामूली बात पर पत्नी और बेटी को पीटा
Tue, 07 Sep 2021 06:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Sep 2021 06:25 PM IST
सार
उषा देवी भाटपाररानी क्षेत्र में अपने मायके गई थी। उनका भाई विदेश जा रहा था। जाने से पहले उससे मिलने गई थी। पति नंदलाल भी परिवार के साथ गया था। वहां से लौटने के बाद सोमवार की रात नशे में धुत पति ने बेटी करीना को पीटा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के पिपरा खेमकरन गांव में एक शराबी पति ने पत्नी और बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी। बेटी को दांत से काटने के बाद उसने पत्नी के सिर पर डंडे से प्रहार कर जख्मी कर दिया। मां-बेटी किसी तरह छिप गई। उधर, पति धारदार हथियार लेकर काफी देर तक दोनों को खोजता रहा।
पिपरा खेमकरन गांव की उषा देवी भाटपाररानी क्षेत्र में अपने मायके गई थी। उनका भाई विदेश जा रहा था। जाने से पहले उससे मिलने गई थी। पति नंदलाल भी परिवार के साथ गया था। वहां से लौटने के बाद सोमवार की रात नशे में धुत पति ने बेटी करीना को पीटा।
विरोध करने पर पत्नी के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। जान बचाने के लिए मां-बेटी छिप गईं। हालांकि काफी देर तक वह धारदार हथियार लेकर दोनों को खोजता रहा। पत्नी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रभारी थानेदार अश्विन कुमार प्रधान ने कहा तहरीर मिली है। दोषी पति के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।