फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Drunk husband beat up wife and daughter in Deoria

देवरिया: शराब पीकर घर पहुंचा पति, मामूली बात पर पत्नी और बेटी को पीटा

Tue, 07 Sep 2021 06:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Sep 2021 06:25 PM IST
सार

उषा देवी भाटपाररानी क्षेत्र में अपने मायके गई थी। उनका भाई विदेश जा रहा था। जाने से पहले उससे मिलने गई थी। पति नंदलाल भी परिवार के साथ गया था। वहां से लौटने के बाद सोमवार की रात नशे में धुत पति ने बेटी करीना को पीटा।

विज्ञापन
Drunk husband beat up wife and daughter in Deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के पिपरा खेमकरन गांव में एक शराबी पति ने पत्नी और बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी। बेटी को दांत से काटने के बाद उसने पत्नी के सिर पर डंडे से प्रहार कर जख्मी कर दिया। मां-बेटी किसी तरह छिप गई। उधर, पति धारदार हथियार लेकर काफी देर तक दोनों को खोजता रहा।
विज्ञापन


पिपरा खेमकरन गांव की उषा देवी भाटपाररानी क्षेत्र में अपने मायके गई थी। उनका भाई विदेश जा रहा था। जाने से पहले उससे मिलने गई थी। पति नंदलाल भी परिवार के साथ गया था। वहां से लौटने के बाद सोमवार की रात नशे में धुत पति ने बेटी करीना को पीटा।
विज्ञापन


विरोध करने पर पत्नी के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। जान बचाने के लिए मां-बेटी छिप गईं। हालांकि काफी देर तक वह धारदार हथियार लेकर दोनों को खोजता रहा। पत्नी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रभारी थानेदार अश्विन कुमार प्रधान ने कहा तहरीर मिली है। दोषी पति के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed