{"_id":"69e001a66cea686734000db8","slug":"drug-addict-father-abandons-17-year-old-daughter-in-temple-premises-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1062-1291401-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नशेड़ी पिता ने 17 वर्षीय बेटी को मंदिर परिसर में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नशेड़ी पिता ने 17 वर्षीय बेटी को मंदिर परिसर में छोड़ा
विज्ञापन
गोरखपुर। पिपराइच क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया। तीसरी शादी के बाद जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश में एक नशे के आदी पिता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी को रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर परिसर में छोड़कर फरार हो गया।
बुधवार शाम रामपुर पंद्रह मील निवासी रामरतन अपनी बेटी को बाइक से लेकर मंदिर पहुंचा। वहां उसे बैठाकर वह अचानक गायब हो गया। काफी देर तक पिता का इंतजार करती रही किशोरी घबराई और गुमसुम बैठी रही। मंदिर परिसर में अकेली बैठी लड़की को देखकर श्रद्धालुओं को संदेह हुआ। पूछताछ में जब सच्चाई सामने आई तो स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को सुरक्षित थाने ले गई। पुलिस ने आरोपी पिता से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने आने से साफ इनकार कर दिया। किशोरी ने बताया कि उसका पिता शराब का आदी है और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। उसकी मां का बचपन में ही निधन हो चुका है, जबकि पिता की दूसरी पत्नी भी घर छोड़कर चली गई थी। अब तीसरी शादी के बाद पिता बच्चों की जिम्मेदारी से भाग रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है और उसके परिजनों की तलाश जारी है। वहीं आरोपी पिता का मोबाइल फोन देर रात तक बंद रहा, जिससे उसकी गिरफ्तारी में कठिनाई आ रही है।