{"_id":"6301cb767863ca5f54021a34","slug":"drone-monitoring-of-all-major-projects-of-north-eastern-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: पूर्वोत्तर रेलवे के सभी बड़ी परियोजनाओं की ड्रोन से होगी निगरानी, कराई जा रही वीडियोग्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railways: पूर्वोत्तर रेलवे के सभी बड़ी परियोजनाओं की ड्रोन से होगी निगरानी, कराई जा रही वीडियोग्राफी
Sun, 21 Aug 2022 11:37 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:37 AM IST
सार
ड्रोन से निगरानी में बड़े अधिकारियों को फील्ड में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। समीक्षा बैठक में वीडियो को देखेंगे और दिशा निर्देश देंगे। महाप्रबंधक के निर्देश के बाद कुछ जगहों पर ड्रोन से निगरानी शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के सभी बड़ी परियोजनाओं की अब ड्रोन से निगरानी शुरू की गई है। इससे माध्यम से कार्यों की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। वीडियो को सुरक्षित रखा जाएगा, संबंधित अधिकारी इसका प्रेजेंटेशन कराएंगे। अफसर इसे देखकर खामियां बताएंगे और दुरुस्त कराने का निर्देश देंगे।
विज्ञापन
दरअसल, महाप्रबंधक ने पूर्वोत्तर रेलवे में नई रेल लाइन, रेल दोहरीकरण, तीसरी लाइन, आमान परिवर्तन, यार्ड निर्माण आदि कार्य को तेजी से पूरा कराने का निर्देश दिया है। साथ ही बड़े अधिकारियों को प्रोजेक्ट स्थल पर बार-बार नहीं जाने को कहा गया है।
विज्ञापन
ऐसा इसलिए है कि बड़े अधिकारी जाएंगे तो विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के लिए ट्रेन में अलग से व्यवस्था करनी पड़ेगी। इसमें अतिरिक्त खर्च तो आएगा ही, समय भी जाया होगा। ड्रोन से निगरानी में फील्ड में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। समीक्षा बैठक में वीडियो को देखेंगे और दिशा निर्देश देंगे। महाप्रबंधक के निर्देश के बाद कुछ जगहों पर ड्रोन से निगरानी शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
आधारभूत संरचना के विकास एवं विस्तार के लिए पूर्वोत्तर रेलवे पर अनेक कार्य प्रगति पर है। निगरानी के लिए नई तकनीकी का प्रयोग किया जा रहा है। अब ड्रोन वीडियोग्राफी कराई जा रही है और उसके माध्यम से निगरानी व समीक्षा की जा रही है।- पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे